Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Raksha Bandhan 2025: क्या रक्षा बंधन पर रहेगा भद्रा का असर? कब है राखी बांधने का मुहूर्त?

Raksha Bandhan 2025 Hindi: सावन मास की पू्र्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है, आज ये पावन दिन आया है। ये त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। बहनें इस दिन अपने भाई के माथे पर तिलक करके उसे बड़े ही प्यार और दुआओं के साथ राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र और तरक्की के लिए ऊपरवाले से दुआ मांगती हैं।

बदले में भाई अपनी बहन को हर सुख-दुख में साथ देने का वचन देता है। इस बार का राखी का त्योहार अपने साथ सुखद संयोग लेकर आया है और खास बात ये है कि इस बार राखी पर भद्राकाल नहीं लगेगा।

Raksha Bandhan 2025

दरअसल पंचांग के मुताबिक सावन की पूर्णिमा तो 8 अगस्त को 2:12 pm से शुरू हो गई थी जो कि 9 अगस्त यानी कि आज 1:52 PM पर खत्म होगी और 9 तारीख को सुर्योदय 05:47 AM पर हुआ है इसलिए भद्राकाल नहीं लगा है।

राहुकाल में कोई भी शुभ काम नहीं होते हैं (Raksha Bandhan 2025)

लेकिन राहुकाल आज सुबह 9:07 AM से 10:47 AM तक है इसलिए इस दौरान राखी नहीं बांधी जा सकती है क्योंकि राहुकाल में कोई भी शुभ काम नहीं होते हैं। इसके बाद राखी का पूरा दिन काफी शुभ है। शनिवार को आने वाले राखी के इस त्योहार पर शनिदेव की खास कृपा है इसलिए ये दिन काफी शुभ है।

भद्रा काल क्या है? (Raksha Bandhan 2025)

भद्रा काल को पंचांग में अशुभ समय माना गया है। यह विशेष रूप से कार्यों की शुरुआत, यात्रा, विवाह, यज्ञ, और रक्षाबंधन जैसे मांगलिक कार्यों के लिए वर्जित होता है। भद्रा, शनिदेव की बहन मानी जाती हैं और जब भद्रा काल सक्रिय होता है, तो किसी भी शुभ कार्य का फल विपरीत हो सकता है।

भद्रा काल में राखी बांधना क्यों वर्जित है?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भद्रा काल में राखी बांधने से भाई को संकटों का सामना करना पड़ सकता है, उसकी उम्र पर असर पड़ सकता है या जीवन में विघ्न आ सकते हैं। इसलिए शास्त्रों में यह स्पष्ट किया गया है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर भद्रा काल का खास ध्यान रखना होता है।

रावण ने भद्रा काल में प्रभु राम से यज्ञ किया था (Raksha Bandhan 2025)

एक पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीराम के काल में रावण ने भद्रा काल में यज्ञ किया था,वह श्रीराम से युद्ध में पराजित हुआ। इसीलिए भद्राकाल को अशुभ और विघ्नकारी माना जाता है।

Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+