Nag Panchami 2025: आज बना है दुर्लभ योग, शिव कृपा से दूर होगा मंगल दोष
Nag Panchami 2025: आज नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज दुर्लभ मंगल-शिव योग भी बन रहा है। आपको बता दें कि मंगल दोष जन्मकुंडली का ऐसा दोष होता है जो व्यक्ति के पूरे जीवन को तहस नहस कर देता है। व्यक्ति को कहीं उन्नति नहीं मिलती, किसी काम में उसे सफलता नहीं मिलती और यहां तक कि उसके विवाह होने में भी विलंब होता है, विवाह हो भी जाता है तो उसे वैवाहिक सुख नहीं मिल पाता।
मंगल खराब है तो व्यक्ति कर्ज में डूबता चला जाता है। उसके कार्यों में बाधा आती है, रक्त संबंधी किसी न किसी रोग से घिरा रहता है। ऐसे दूषित मंगल को ठीक करने का सबसे उत्तम दिन आ रहा है 29 जुलाई 2025 को।

सर्व दोषनाशक मंगल-शिव योग (Nag Panchami 2025)
यह योग श्रावण मास में बनता है, जब मंगलवार के दिन शिव योग होता है। यह अत्यंत दुर्लभ योग है और अनेक वर्षों में एक बार श्रावण मास में बनता है। इस बार यह योग नागपंचमी के दिन बन रहा है तो इसका प्रभाव और भी अधिक हो गया है।
क्या करें इस योग में (Nag Panchami 2025)
जब किसी जातक की जन्मकुंडली में मंगल प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश में से किसी एक स्थान में होता है तो कुंडली में मंगलीक दोष होता है। यह दोष सबसे अधिक विवाह में बाधा बनता है। इस दोष को दूर करने के लिए मंगल शिव योग में शिवजी का अभिषेक केसर के दूध से करें। फिर शिवलिंग का श्रृंगार लाल चंदन से करें, लाल पुष्प अर्पित करें। फिर मंगल शांति स्तोत्र का पाठ करें, इससे मंगल दोष की शांति होती है।
- जन्मकुंडली के मंगलीक दोष को दूर करने के लिए मंगल-शिव योग में उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में पूजन करवाना चाहिए। यदि उज्जैन आना संभव न हो तो अपने गांव-शहर के किसी भी शिव मंदिर में मंगल शांति पूजन संपन्न करवाएं।
मंगल आर्थिक कष्ट देता है (Nag Panchami 2025)
- जन्मकुंडली में मंगल वक्री हो, नीच राशि में हो तो मंगल दोष लगता है। ऐसे मंगल आर्थिक कष्ट देता है। कर्ज बढ़ाता है। इसे शांत करने के लिए मंगल-शिव योग में शिवलिंग का अभिषेक करके लाल मसूर की दाल अर्पित करनी चाहिए।
- मंगल-शिव योग में मंगल यंत्र की स्थापना विधि विधान से करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आर्थिक कष्ट दूर होते हैं।
- मंगल दोष दूर करने के लिए मंगल-शिव योग में मंगल शांति स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। या मंगल के मंत्र ऊं भौं भौमाय नम: का जाप करना चाहिए।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications