Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sawan ka Somwar 2025: सावन का तीसरा सोमवार आज, चारों ओर 'हर-हर महादेव की गूंज', जानिए क्यों हैं बेहद खास?

Sawan ka Somwar 2025: आज सावन मास का तीसरा सोमवार है, जो कि बेहद पावन है, सुबह से ही शिवालयों में 'हर-हर महादेव' के जयकारे लग रहे हैं। शिवभक्त सुबह से मंदिरों में लंबी लाइन लगाए हुए हैं, सभी में शिवलिंग पर जलचढ़ाने की होड़ मची हुई है।

वैसे तो सावन का हर सोमवार बहुत सारे शुभयोग लेकर आता है लेकिन आज का तीसरा सोमवार विशेष फलदायक है। पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री के मुताबिक आज जो कोई भी व्रत रखेगा उसे सुख, शांति और समृद्दि के साथ उत्तम स्वास्थ्य की भी प्राप्ति होगी।

Sawan ka Somwar 2025

मालूम हो कि सावन का हर सोमवार शिव भक्ति के लिए विशेष शुभ दिन होता है। कुंवारी कन्याएं अच्छा वर पाने के लिए और विवाहित महिलाएं अपने दांपत्य जीवन की सुख-शांति के लिए इस व्रत को करती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत-पूजन करने से व्यक्ति को पूर्व जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिलती है।

सावन सोमवार व्रत व पूजा विधि (Sawan ka Somwar 2025)

  • सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करें।
  • स्वच्छ सफेद या पीले वस्त्र पहनें।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
  • ॐ नमः शिवाय" का जाप करते हुए।
  • पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी और शक्कर) से शिवलिंग को स्नान कराएं।
  • बेलपत्र, धतूरा, आक का फूल, चावल, भांग, चंदन अर्पित करें।
  • शाम को शिव पूजन के बाद व्रत खोलें।

सावधानियां और नियम (Sawan ka Somwar 2025)

  • व्रत के दिन झूठ, क्रोध और निंदा से बचें।
  • भगवान शिव को तुलसी पत्र न चढ़ाएं, यह वर्जित माना गया है।
  • संयमित आहार लें और सात्विक जीवनशैली अपनाएं।

आज जरूर करें इन मंत्रों का जाप (Sawan ka Somwar 2025)

  • ॐ नमः शिवाय
  • महामृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
  • ॐ शंकराय नमः
  • ॐ रुद्राय नमः
  • ॐ पशुपतये नमः
  • ॐ ईशानाय नमः
  • ॐ नीलकंठाय नमः
  • ॐ कैलासनाथाय नमः
  • ॐ भोलानाथाय नमः

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+