Shukra ka mithun Rashi mai Pravesh: आया मौसम प्यार का, अब इन लोगों की चमकेगी किस्मत
Shukra ka mithun Rashi mai Pravesh: प्रेम, भोग-विलास, शारीरिक सुख और लग्जरी लाइफ का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र आज सुबह 8:57 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। मिथुन बुध की राशि है जो समझदारी, तर्क शक्ति और सोच-समझकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे बुध की राशि में शुक्र के जाने से व्यक्ति प्रेम के मामले में अधिक तार्किक और सोच-समझकर आगे बढ़ने वाला रहेगा।
व्यक्ति अपने प्रेम के मामले में अधिक व्यावहारिक होकर सोचेगा और वही करेगा जो हकीकत में करना संभव होगा।

इसके अलावा जिन दंपतियों के रिश्ते खराब हो रहे हैं या जिन लोगों के रिश्तों में किसी न किसी वजह से टकराव हो रहा है वे आपसी बातचीत और समझदारी से अपने रिश्ते को खराब होने से बचा लेंगे। शुक्र 21 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा।
सुखों पर प्रभाव (Shukra ka mithun Rashi mai Pravesh)
शुक्र के मिथुन राशि में जाने से व्यक्तिगत सुखों में वृद्धि होगी। ऐसे लोग जो अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करते हैं जैसे कथावाचक, कवि, लेखक, अभिनेता-अभिनेत्री, बीमा एजेंट, वक्ता आदि के लिए यह समय अत्यंत श्रेष्ठ रहने वाला है। ऐसे व्यक्ति अपने कार्य को शिखर तक पहुंचाने में सफल होंगे। साथ ही उसी माध्यम से उन्हें धन की प्राप्ति होगी। शुक्र का प्रभाव लग्जरी लाइफ पर भी होगा। शुक्र की राशियां वृषभ-तुला और बुध की राशि मिथुन-कन्या के लिए यह समय श्रेष्ठ रहेगा। आपके सारे कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। आर्थिक लाभ होगा, संपत्ति सुख प्राप्त होगा और भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी।
रिश्तों पर प्रभाव
शुक्र प्रेम का प्रतिनिधि ग्रह है। शुक्र के मिथुन में गोचर के दौरान सभी राशि के जातकों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेम में अधिक स्पष्ट और संयमित बनेंगे। अपने पार्टनर के साथ पर्यटन का अवसर भी आएगा। अपनी बुद्धि और वाणी के कारण सभी को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी हर बात को सच मानने लगेंगे।
क्या न करें (Shukra ka mithun Rashi mai Pravesh)
शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के दौरान सभी राशि के जातकों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इस गोचर के दौरान कभी भी अपने रिश्ते में कोई बात छुपाना नहीं चाहिए। रिश्तों में पारदर्शी रहते हुए आगे बढ़ें। इसके अलावा इस गोचर के दौरान स्त्रियों का कभी अपमान न करें।
क्या करें
शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के दौरान स्त्रियों को उपहार देना चाहिए। इत्र, परफ्यूम, ज्वेलरी, वॉच, कपड़े, अपनी पत्नी, गर्लफ्रेड को गिफ्ट करें।












Click it and Unblock the Notifications