Mangala Gauri Vrat 2025: सावन माह का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानिए पूजा विधि और महत्व
Mangala Gauri Vrat 2025: सावन मास का हर दिन कुछ ना कुछ जरूर कहता है। केवल सावन माह का सोमवार ही नहीं बल्कि मंगलवार का दिन भी काफी अहम होता है क्योंकि इस दिन मां मंगला गौरी की पूजा की जाती है। इसे आम तौर पर सुहागिन महिलाएं करती हैं। माना जाता है कि जो भी ये उपवास करता है, उसका वैवाहिक जवीन हमेशा खुशनुमा रहता है, घर-आंगन संपन्न रहता है और रिश्तों में मजबूती आती है। पति को लंबी उम्र मिलती है और उसे यश -धन की प्राप्ति होती है।

ये व्रत अखंड सौभाग्य का आशीष ही नहीं देता है, बल्कि कुछ स्थानों पर ये व्रत वो कुंवारी लड़िकयां या लड़के भी रखते हैं, जिनकी शादी होने में विघ्न आता है। आज सावन मास का पहला मंगला गौरी व्रत है। इस महीने में चार मंगला गौरी व्रत आएंगे।
Mangala Gauri Vrat 2025 का महत्व
- यह व्रत मुख्य रूप से नवविवाहित महिलाएं अपने पहले सावन में रखती हैं।
- माता पार्वती की पूजा से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।
- संतान सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
पूजन सामग्री ((Mangala Gauri Vrat 2025))
- लाल वस्त्र, श्रृंगार सामग्री (सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी)
- अक्षत, रोली, फूल, फल, मिठाई, सुपारी
- 16 श्रृंगार की वस्तुएं
- दीपक (घी या तेल का), अगरबत्ती, कपूर
पूजन विधि (Mangala Gauri Vrat 2025)
- प्रातः स्नान कर के व्रत का संकल्प लें।
- पूजा स्थान को साफ कर के लाल वस्त्र बिछाएं।
- एक लकड़ी की चौकी पर माता गौरी की मूर्ति या तस्वीर रखें।
- मां को 16 श्रृंगार सामान अर्पित करें।
- भोग लगाएं, व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
- 16 बार "ॐ मंगलायै गौरी नमः" मंत्र का जाप करें।
- आरती करें और प्रसाद बांटें।
क्या करें (Dos)
- व्रत का नियमपूर्वक पालन करें और एक समय फलाहार लें।
- माता गौरी के मंत्रों का जाप करें।
- विवाहित स्त्रियों को वस्त्र और श्रृंगार का दान करें।
- परिवार की सुख-शांति और सौभाग्य की कामना करें।
क्या न करें (Don'ts)
- व्रत के दिन बाल न कटवाएं और झूठ न बोलें।
- किसी से कटु वचन या कलह न करें।
- मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से पूरी तरह बचें।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications