Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर करें नवग्रह कवच का पाठ, जानिए इसके फायदे

नई दिल्ली, 23 फरवरी। भगवान शिव समस्त ग्रहों, तंत्र-मंत्र और ज्योतिष के जनक हैं। सर्वप्रथम उन्होंने ही सप्त ऋषियों को ज्योतिष और योग का ज्ञान प्रदान कर उसे समस्त ब्रह्मांड में विस्तारित करने का काम सौंपा था। इसलिए महाशिवरात्रि नवग्रहों को अनुकूल बनाने का सबसे प्रमुख दिन है। इस दिन शिव कृपा से समस्त ग्रह अपना शुभ प्रभाव दिखाते हैं और उनसे निकलने वाली ऊर्जा पृथ्वी पर मनुष्यों, प्राणियों, प्रकृति आदि पर अपना अनुकूल प्रभाव डालती है। इस दिन शिव पूजन के साथ नवग्रह पूजन करने से ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर करें नवग्रह कवच का पाठ, जानिए इसके फायदे

किसी जातक की जन्मकुंडली में यदि कोई ग्रह पीड़ाकारक बनकर बैठा हुआ है तो शिव कृपा से वह भी शुभ फल देने लगता है। महाशिवरात्रि के दिन नवग्रहों को प्रसन्न करने के लिए मध्यरात्रि में नवग्रह कवच के 21 पाठ अवश्य करने चाहिए। इससे नवग्रहों की कृपा प्राप्त होती है और उनकी पीड़ा परेशान नहीं करती। यहां दिया जा रहा नवग्रह कवच यामल तंत्र में वर्णित है। इसका श्रद्धापूर्वक पाठ करने तथा ताबीज में भरकर भुजा में धारण करने से लाभ प्राप्त होता है।

।। नवग्रह कवच ।।

  • ऊं शिरो मे पातु मार्तण्ड: कपालं रोहिणीपति: ।
  • मुखमंगारक: पातु कण्ठं च शशिनंदन: ।।
  • बुद्धिं जीव: सदा पातु हृदयं भृगुनंदन: ।
  • जठरं च शनि: पातु जिह्वां मे दितिनंदन: ।।
  • पादौ केतु सदा पातु वारा: सर्वागमेव च ।
  • तिथयौष्टौ दिश: पातु नक्षत्राणि वपु: सदा ।।
  • अंसौ राशि सदा पातु योग्श्च स्थैर्यमेव च ।
  • सुचिरायु: सुखी पुत्री युद्धे च विजयी भवेत् ।।
  • रोगात्प्रमुच्यते रोगी बन्धो मुच्येत बन्धनात् ।
  • श्रियं च लभते नित्यं रिष्टिस्तस्य न जायते ।।
  • पठनात् कवचस्यास्य सर्वपापात् प्रमुच्यते ।
  • मृतवत्सा च या नारी काकवन्ध्या च या भवेत् ।।
  • जीववत्सा पुत्रवती भवत्येव न संशय: ।
  • एतां रक्षां पठेद् यस्तु अंग स्पृष्टवापि वा पठेत् ।।

।। इति श्री नवग्रह कवचं संपूर्णम् ।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+