Maha Navmi 2025 Kanya Pujan: क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त?
Maha Navmi 2025, Kanya Puja Muhurat Time today: शारदीय नवरात्रि की पूजा पूरे भारत में जोर-शोर से चल रही है, कहीं पर 'दुर्गा पूजा' हो रही है तो कहीं पर लोग 'डांडिया' के साथ थिरकते नजर रहे हैं। मां के कई भक्तों ने नौ दिनों का उपवास रखा है और घर में कलश पूजा कर रहे हैं। इस बार का नवरात्र पूरे 10 दिनों का है।
आज महानवमी का व्रत है, इस दिन ही कन्या पूजन होता है और उसके बाद हवन करके नवरात्रि की पूजा का समापन होता है इसलिए इस दिन का बड़ा मान है।

आपको बता दें कि इस बार महानवमी का प्रारंभ 30 सितंबर 2025 को शाम 6: 06 AM से हो गया था और इसका अंत आज शाम 7: 02 AM पर होगा, उदयातिथि मान्य होने की वजह से इस बार महानवमी तिथि 1 अक्टूबर को मनाई जा रही है।
Maha Navmi 2025 पर कन्या पूजन शुभ मुहूर्त क्या है?
- 1 अक्टूबर- 4:53 am से 5:41 am
- 1 अक्टूबर- 8:06 am से 9:50 am
Maha Navmi 2025 का महत्व
महानवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप की पूजा करने से सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं।यह दिन शक्ति साधना और नवदुर्गा उपासना का चरम बिंदु माना जाता है। कन्या पूजन से घर में लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
Maha Navmi 2025 पर कन्या पूजन का महत्व
कन्या पूजन में 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा होती है। उन्हें देवी स्वरूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं और तिलक लगाकर पूजन किया जाता है। कन्याओं को भोजन कराना और उपहार देना मां दुर्गा को अर्पण करने के समान माना जाता है।
Maha Navmi 2025 पर कन्या पूजन की विधि
प्रातः स्नान कर घर की साफ-सफाई करें और मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर पर लाल रंग की चुन्नी ओढ़ाएं। मां सिद्धिदात्री की पूजा करें और उन्हें पुष्प, अक्षत, नारियल व लाल वस्त्र अर्पित करें। फिर 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को घर बुलाकर उनके चरण धोएं और उन्हें आसन पर बैठाएं। उनके मस्तक पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएँ तथा कलावे से रक्षा सूत्र बाँधें। कन्याओं को पूरी, हलवा, चना, खीर आदि का भोग लगाकर भोजन कराएं। भोजन के बाद उन्हें चुनरी, बर्तन, खिलौने या कोई उपयोगी वस्तु उपहार में दें, अंत में उनका आशीर्वाद लेकर पूजा पूर्ण करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications