Indira Ekadashi 2021: 'इंदिरा एकादशी' आज, जानिए पारण का वक्त और खास बातें

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। एकादशी का व्रत काफी पावन माना जाता है, कहा जाता है इस व्रत को करने से इंसान के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को 'इंदिरा एकादशी' कहते हैं, इसका भी काफी मान है क्योंकि ये एकादशी पितृपक्ष में आती है। कहते हैं जो व्यक्ति इस एकादशी को करता है, उसके पूर्वज काफी खुश होते हैं और उसे सारे कष्टों से मु्क्ति मिल जाती है। वैसे एकादशी को भगवान विष्णु का दिन मानते हैं, ऐसे में आज के दिन अगर प्रभु विष्णु की पूजा विशेष तौर पर की जाए तो पालनकर्ता जातक की सारी परेशानियों को दूर कर देते हैं।

Indira Ekadashi 2021: इंदिरा एकादशी आज, जानिए पारण का वक्त और खास बातें

ये हैं भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के मंत्र

विष्णु स्तुति करने से प्रभु होते हैं खुश

  • शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
  • लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम, वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

कुछ खास बातें

  • आज ब्राह्मणों को भोजन कराएं इससे आपके ऊपर चल रहा कर्जा खत्म हो जाएगा।
  • आज गाय को रोटी खिलाएं, इससे आपके कष्ट दूर होंगे।
  • आज के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करने से इंसान की बीमारियों का अंत होता है।
  • आज के दिन चावल और खट्टी चीजों का सेवन ना करें।
  • आज का दिन सार्थक चीजों में लगाना चाहिए।
  • आज के दिन पूर्वजों का मनपसंद भोजन बनाना चाहिए और उससे पंडितों को परोसना चाहिए।

'इंदिरा एकादशी' व्रत के पारण का वक्त

  • व्रत का प्रारंभ 01 अक्टूबर 2021रात्रि 11 बजकर 03 मिनट से हो जाएगा
  • जो कि 2 अक्टूबर को पूरे दिन रहेगा।
  • व्रत का पारण 03 अक्टूबर 2021, रविवार को प्रात: 06 बजकर 15 मिनट को होगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+