Gupt Navratri 2025: आज है खास शनिवार, कीजिए ये उपाय, पल भर में दूर हो जाएगी ये पीड़ा
Gupt Navratri 2025: इस समय आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि चल रही है। वैसे तो इसका हर दिन श्रेष्ठ और अपने आप में विशेष है लेकिन इस नवरात्रि में आज का शनिवार अत्यंत खास है क्योंकि इस शनिवार के दिन आ रहा है पुष्य नक्षत्र जिसके स्वामी स्वयं शनिदेव हैं।
यह दिन हनुमानजी का दिन है और वे ग्रह दोष, पीड़ा, शनि की पीड़ा आदि से भक्तों को बचाते हैं। शनि के नक्षत्र पुष्य का इस दिन आना आपकी सारी परेशानियों को दूर कर सकता है। इस दिन हनुमानजी को चोला अवश्य चढ़ाएं। कोई ऐसा हनुमान मंदिर देखें जो निर्जन स्थान में हो और वहां ज्यादा किसी का आना-जाना न हो।

- स्नान करके ऐसे मंदिर में जाएं और हनुमान जी को चमेली के तेल से सिंदूर का चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को सुंदर लाल लंगोट पहनाएं, चमेली के पुष्पों की ही माला पहनाएं और भक्तिभाव पूर्वक नैवेद्य लगाकर आरती करें। इससे हनुमानजी शीघ्र प्रसन्न होंगे और रोग नाश करेंगे, धन प्रदान करेंगे।
बजरंग बाण, हनुमान बाहु अष्टक का पाठ करें (Gupt Navratri 2025)
- इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण, हनुमान बाहु अष्टक का पाठ करें। हनुमानजी को मीठी बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।- शनि की पीड़ा से बचने के लिए हनुमानजी के मंदिर में बैठकर बजरंग बाण का 11 बार पाठ करें और हनुमानजी को देसी घी के हलवे का नैवेद्य लगाएं।
लाल कपडे पर लिखें हं हनुमते नम:
- शनि की पीड़ा है तो इस दिन सवा मीटर लाल कपड़ा लें। इस पर सिंदूर से हं हनुमते नम: 108 बार लिखें, इस कपड़े का धूप-दीप आदि से पूजन करें। फिर इस कपड़े को फोल्ड करके अपने घर के पूजा स्थान में रख लें। शनि कितना भी परेशान कर रहा हो वह शांत होगा और उसकी पीड़ाओं से मुक्ति मिलेगी।
केले खिलाने से सारे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे (Gupt Navratri 2025)
- इस शनिवार को बंदरों को गुड़-चने और केले खिलाने से सारे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे और शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
- शनि-पुष्य के शुभ संयोग में घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमानजी का चित्र या मूर्ति लगाएं। बाहर जाएं और बाहर से घर आएं तो नित्य इसके दर्शन करें। शनि की पीड़ा दूर होगी और घर भी नजर दोष से बचा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications