Eid e Milad 2017: पैगंबर मोहम्मद का आज जन्मदिन, मुस्लिम समुदाय के लिए खास है ये दिन
ईद-ए-मिलाद इस्लाम के आखिरी संदेशवाहक पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने में मनाया जाने वाला ये त्योहार इस साल 1 और 2 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दिन को मौलिद मावलिद भी कहते हैं जिसका मतलब होता है पैगंबर का जन्मदिन।
नई दिल्ली। ईद-ए-मिलाद इस्लाम के आखिरी संदेशवाहक पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने में मनाया जाने वाला ये त्योहार इस साल 1 और 2 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दिन को मौलिद मावलिद भी कहते हैं जिसका मतलब होता है पैगंबर का जन्मदिन।

ईद-ए-मिलाद कई लोगों के लिए खुशी लेकर आता है तो कई इसे गम का दिन मानते हैं। कहते हैं पैगंबर हजरत मोहम्मद को अल्लाह के फरिश्ते जिब्रईल ने कुरान सार दिया था। उन्होंने इस्लाम धर्म के प्रचार में काफी योगदान दिया था। इस दिन को लेकर शिया और सुन्नी मुसलमानों में अलग-अलग राय है।
पैगंबर के जन्मदिन के दिन उनके संदेश पढ़ उन्हें याद किया जाता है। लोग दरगाहों पर जाकर नमाज अदा करते हैं। मुस्लिमों की सबसे पवित्र जगह मक्का मदीना में इस दिन बड़ी भीड़ होती है। हर कोई उनके पैरों के प्रतीक की प्रार्थना करता है।
ये भी पढ़ें: भूलकर भी न करें इन चार महिलाओं का अपमान, हो सकता बड़ा नुकसान












Click it and Unblock the Notifications