Dussehra 2022: क्यों रावण के थे 10 सिर? क्या है उनका मतलब? क्यों कहलाता है वो 'दशानन'?
Dussehra 2022: बुराई पर भलाई के जीत का प्रतीक दशहरे का पर्व 5 अक्टूबर को है। देश में कई जगहों पर रावण दहन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। रावण एक ऐसा असुर था, जो कि बहुत मायावी था। उसके दस सिर थे, इसलिए उसे दशानन भी कहा जाता है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि रावण के दस सिर थे ही नहीं, वो मायावी था और 65 प्रकार की कलाओं को जानता था इसलिए वो अपने दस सिर लोगों को दिखाकर भ्रम पैदा करता था, हालांकि गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस में रावण के दस सिरों का वर्णन विस्तार से किया गया है।

रावण के दस सिर दस बुराइयों के मानक
आपको बता दें कि रावण के दस सिर दस बुराइयों के मानक हैं। ये दस बुराईयां हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, वासना, भ्रष्टाचार,अहंकार और अनैतिकता, इसलिए ही जब रावण को दशहरे पर जलाया जाता है तो उसके साथ इन दस बुराइयों का अंत भी किया जाता है।

आखिर रावण के 10 सिर आए कहां से?
अब सवाल ये उठता है कि आखिर रावण के 10 सिर आए कहां से? तो तुलसीदास ने लिखा है कि 'रावण भगवान शिव का परम भक्त था। कई सालों तक जब भगवान शंकर उसके सामने प्रकट नहीं हुए तो उसने निराश और दुखी होकर अपना सिर काटकर शिव के चरणों में रख दिया लेकिन उसके धड़ में फिर से सिर लग जाता है। ऐसा वो दस बार करता है और दसों बार उसके धड़ में सिर लग जाता है।'

'आज से तुम दशानन कहलाओगे'
अपने साथ हो रही इस घटना से खुद रावण भी हैरान होता है लेकिन उसकी इस बात शिव-शंकर खुश होते हैं और उसके सामने प्रकट होते हैं और कहते हैं कि 'वो अलग योनी से जन्मा है और इसलिए उसके साथ ऐसा हो रहा है। आज से तुम दशानन यानी और दस मुख वाले कहलाओगे, तुम्हारा अंत तभी होगा जब कोई तुम्हारे नाभि पर प्रहार करेगा।'

भाई विभिषण ने किया था इशारा
भगवान शिव के इस वरदान को पाकर तो रावण के पैर तो आसमान में रहने लगे थे, उसने सोच लिया था कि उसका अंत अब कभी नहीं होगा। युद्द भूमि में जब प्रभु राम उस पर तीर चला रहे थे तो वो दस मुख से घमंड के साथ अट्टहास कर रहा था, तब रावण के भाई विभिषण ने आकर प्रभु राम को उसके नाभि पर तीर चलाने का इशारा किया था और इसके बाद उसका अंत हुआ था। इसलिए कहा जाता है कि घर का भेदी लंका ढाए।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications