Diwali 2025: दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा करें इस रंग के फूल से, खुशियों से भरा रहेगा हमेशा आपका घर
Diwali 2025: दिवाली के दिन हर घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस पूजा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी होती है और कई दिन पहले से साफ-सफाई और दूसरे काम शुरू हो जाते हैं। दिवाली की पूजा वाले दिन खास तौर पर भोग, लक्ष्मी-गणेश का श्रृंगार और पुष्प अर्पण का विशेष महत्व होता है।
इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन और शांति का आगमन होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर दिवाली की रात मां लक्ष्मी की आराधना विशेष रंग के फूलों से की जाए, तो कृपा कई गुना बढ़ जाती है दिवाली की पूजा में कमल का फूल (Lotus) सबसे शुभ माना गया है।

Lakshmi जी की पूजा के लिए चुनें कमल का फूल
देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल कमल ही है और वह स्वयं भी कमल पर विराजमान रहती हैं। कमल का फूल मां लक्ष्मी की कृपा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर लक्ष्मी पूजा के समय कमल के फूल पर मां की मूर्ति रखकर पूजा की जाए, तो घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
Diwali 2025: माता लक्ष्मी को चढ़ाएं कमल के फूल
⦁ माता लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर चढ़ाना चाहिए। यह उनका प्रिय फूल है और इसके ही आसन पर माता विराजती हैं।
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दीपावली पर क्यों होती है लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या है इसका कारण?
⦁ इसके अलावा पीले और लाल रंग के गेंदे के फूल (Marigold) भी अत्यंत शुभ माने गए हैं। पीला रंग सूर्य और उर्जा का प्रतीक है, जबकि लाल रंग शक्ति और समृद्धि को दर्शाता है। इन फूलों से घर और मंदिर को सजाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
⦁ गणेश जी को भी लाल रंग के फूल चढ़ाने से मनवांछित फल मिलता है। इसके अलावा, गणेश जी को पीले रंग के फूल भी प्रिय हैं। माता लक्ष्मी के श्रृंगार में सिंदूर-कुमकुम का विशेष महत्व है। गणेश जी को हल्दी-चंदन और सिंदूर से सजाया जाता है।
Diwali 2025: जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली की रात, प्रदोष काल (शाम 6:30 से रात 8:30) के बीच लक्ष्मी-गणेश की पूजा सबसे शुभ मानी जाती है। पूजा से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें और उत्तर दिशा की ओर मुख करके मां लक्ष्मी की आराधना करें। दीप जलाएं, सुगंधित धूप और इत्र का प्रयोग करें, और लक्ष्मी स्तोत्र या श्रीसूक्त का पाठ करें। इस पूजा में फूलों का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि फूल मां लक्ष्मी को आकर्षित करते हैं और वातावरण को पवित्र बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: Ganesha Chalisa : गणेश चालीसा बिना अधूरी है Diwali की पूजा, रखें इन बातों का ख्याल बनी रहेगी बप्पा की कृपा












Click it and Unblock the Notifications