Diwali 2025: आम्रपाली दुबे का दीपावली सॉन्ग रिलीज, दिवाली पर एक्ट्रेस के घर पहुंचे 'यमराज', वीडियो हुआ वायरल
Amrapali Dubey Diwali Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे हर त्योहार पर अपने फैंस के लिए कुछ खास लेकर आती हैं। चाहे नवरात्रि हो, छठ पूजा या अब दीपावली, आम्रपाली दुबे का फेस्टिव अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है।
आम्रपाली दुबे का गाना 'आई है दिवाली' रिलीज
इस बार भी आम्रपाली दुबे ने अपने चाहने वालों को एक नया तोहफा दिया है। दीपावली के मौके पर आम्रपाली दुबे का नया गाना 'आई है दिवाली' रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन परिवार के साथ धूमधाम से त्योहार मनाती दिख रही हैं।

आम्रपाली दुबे के घर दीपावली मनाने पहुंचे यमराज
-खास बात यो है कि इस गाने में खुद यमराज भी आम्रपाली दुबे के घर दीपावली मनाने पहुंच गए हैं, जिससे सॉन्ग में मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलता है। वीडियो में आम्रपाली दुबे अपने पति के किरदार में नजर आ रहे विक्रांत सिंह के साथ दीये जलाती दिखती हैं।
-पूरा गाना फैमिली इमोशंस और त्योहार की रौनक से भरपूर है। इसे आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल शेखर मधुर ने लिखे हैं। इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर अच्छा खासा रिस्पांस बटोर लिया है।
फिल्म 'सास, बहू और यमराज' से जुड़ा है ये गाना
-दिवाली का ये सॉन्ग आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म 'सास, बहू और यमराज' का हिस्सा है। इससे पहले इस फिल्म का गाना राखी में 'बहना का प्यार भैया' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है और फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
-इस फिल्म में आम्रपाली दुबे एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसका कोई भाई नहीं होता। जब यमराज उनके घर मौत का संदेश लेकर आते हैं, तो वह उन्हें अपनी दुखभरी दास्तां सुनाकर भाई बना लेती हैं। ये कॉन्सेप्ट दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा कई दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं, जिनमें रितु चौहान, अनुषा शर्मा, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, आशुतोष तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, शनि शर्मा, साहिल सिद्दीकी और दीप्ति तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।
आम्रपाली दुबे का करियर और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके खाते में 'साइकिल वाली दीदी', 'घुंघट वाली सुपरस्टार', 'मैं मायके चली जाऊंगी' और 'मेरे हस्बैंड की शादी' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
-आम्रपाली दुबे अब जल्द ही 'टीवी वाली बीवी, 'रोजा' और 'मातृ देवो भव' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें से 'टीवी वाली बीवी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें आम्रपाली दुबे एक ऐसी बहू का रोल निभा रही हैं जिसे टीवी देखने का शौक है। ट्रेलर में उनका कॉमिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
आम्रपाली दुबे को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
हाल ही में आम्रपाली दुबे को उनकी फिल्म 'फसल' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जबकि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब मिला है। किसानों के संघर्ष पर आधारित ये फिल्म दर्शकों के दिल को छू गई थी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की थी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications