Diwali 2025 Totke: रूठा है प्यार, नहीं मिल रहा प्रमोशन तो आज जरूर अपनाएं ये टोटके, जल्द दिखेगा असर
Diwali 2025 Totke: दीपों का पर्व दीपावली (Diwali) न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। लोग अपने-अपने घरों को सजा रहे हैं, खुशियां मना रहे हैं। आपको बता दें कि दीपों का ये पर्व अपने साथ बहुत सारी खुशियां और आशाएं लेकर आता है, इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।
मान्यता है कि कुछ खास दिवाली के टोटके (Diwali Totke) अपनाने से घर में स्थायी धन-लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता दूर होती है यही नहीं ये रूठे प्यार और प्रमोशन दिलवाने में भी सहायक होता है।

आइए जानते हैं ऐसे प्रभावी और सरल टोटकों के बारे में-
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं (Diwali 2025 Totke)
दीपावली की रात घर के मुख्य द्वार पर दो दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। एक दीपक लक्ष्मी जी के लिए और दूसरा कुबेर जी के लिए जलाएं। इससे घर में धन की स्थिरता बनी रहती है।
झाड़ू पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं
धनतेरस या दिवाली की सुबह नई झाड़ू खरीदकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमेशा घर में वास करती हैं।
तिजोरी और पूजन स्थल में चांदी का सिक्का रखें
मां लक्ष्मी की पूजा के समय चांदी या सोने का सिक्का लक्ष्मी-गणेश के चरणों में रखें। पूजा के बाद इसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। यह समृद्धि का प्रतीक होता है।
5 दीपक घी के जलाएं (Diwali 2025 Totke)
दीपावली की रात 5 दीपक घी के जलाकर उनमें कपूर डालें और 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे आपका रूठा प्यार जरूर लौटकर आपके पास आ जाएगा।
काली मिर्च का टोटका
दीपावली की रात 11 काली मिर्च के दाने लें और उन्हें अपने सिर से 7 बार घुमाकर किसी चौराहे पर फेंक दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं और प्रमोशन के अवसर मिलते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications