Diwali Rangoli 2025: इन तरीकों से बनाएं रंगोली, लक्ष्मी मैया कभी नहीं छोड़ेंगी घर का आंगन, कारण भी जानिए
Diwali Rangoli 2025 Updates: दीपों का पर्व अपने साथ बहुत सारी खुशियां और जोश लेकर आता है, इस दिन लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं और लक्ष्मी पूजन करते हैं। इस दिन खास तौर पर रंगोली बनाई जाती है, इसके पीछे बड़ा कारण ये है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं। वास्तु-ज्योतिष के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना न केवल सौंदर्य बढ़ाता है, बल्कि यह माता लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करने का शुभ संकेत भी माना जाता है।

रंगोली का धार्मिक महत्व (Diwali Rangoli 2025)
रंगोली बनाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। कहा जाता है कि रंगोली में प्रयोग किए गए रंग और आकृतियां सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। मां लक्ष्मी जहां स्वच्छता और सुंदरता देखती हैं, वहीं वे स्थायी रूप से वहां निवास करती हैं। इसलिए, दीपावली की रात दरवाजे पर सुंदर और शुभ चिन्हों वाली रंगोली बनाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली रंगोली के डिजाइन (Diwali Rangoli 2025)
- कमल का फूल: मां लक्ष्मी का प्रिय फूल है। कमल की रंगोली बनाना अत्यंत शुभ है।
- श्री या स्वस्तिक का चिन्ह: समृद्धि और शुभता का प्रतीक है।
- दीपक आकार की रंगोली :अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाती है।
- पदचिह्न रंगोली: लक्ष्मी जी के चरणों के निशान घर के द्वार पर बनाना उनके आगमन का प्रतीक है।
रंगोली में प्रयोग करें ये रंग (Diwali Rangoli 2025)
- लाल रंग: शक्ति और शुभता का प्रतीक
- पीला रंग: समृद्धि और ज्ञान का सूचक
- हरा रंग: संतुलन का सूचक
- सफेद रंग: शांति और पवित्रता का सूचक

इसके अलावा आप रंगोली बनाते वक्त आप गोलाकार, त्रिभुजाकार आकारों को प्रयोग कर सकते हैं। रंगोली में काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आप रंगों की जगह फूलों की, चावल से भी रंगोली बना सकते हैं। यदि आप फूलों का प्रयोग कर रहे हैं तो कोशिश करें कि फूल ताजा हों, उन्हें आप दीयों से भी सजा सकते हैं। रंगोली में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें, छोटी हो या बड़ी जो भी रंगोली बनाएं, उसे साफ-सुथरे ढंग से बनाएं। हमेशा रंगोली लक्ष्मी पूजा से पहले बनाएं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications