Kuber Chalisa: बनना चाहते हैं अमीर तो आज जरूर करें कुबेर चालीसा का पाठ, भरी रहेगी तिजोरी, नहीं होंगे कंगाल
Kuber Chalisa on Dhanteras 2025: धनतेरस का दिन धन, समृद्धि और सुख-संपदा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से घर में धन की वर्षा होती है। कुबेर देव को धन के देवता कहा गया है, धनतेरस पर कुबेर चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को अद्भुत लाभ प्राप्त होते हैं।
भगवान कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष माने जाते हैं। इन्हें धन, वैभव, खजाने और भौतिक सुखों का स्वामी कहा गया है। कुबेर जी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में धन की कभी कमी नहीं रहती और वो दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता है।

कुबेर चालीसा (Shri Kuber Chalisa in Hindi)
दोहा
- जैसे अटल हिमालय और जैसे अडिग सुमेर ।
- ऐसे ही स्वर्ग द्वार पै,अविचल खड़े कुबेर ॥
- विघ्न हरण मंगल करण,सुनो शरणागत की टेर ।
- भक्त हेतु वितरण करो, धन माया के ढ़ेर ॥
चालीसा
- जै जै जै श्री कुबेर भण्डारी ।
- धन माया के तुम अधिकारी ॥
- तप तेज पुंज निर्भय भय हारी ।
- पवन वेग सम सम तनु बलधारी ॥
- स्वर्ग द्वार की करें पहरे दारी ।
- सेवक इंद्र देव के आज्ञाकारी ॥
- यक्ष यक्षणी की है सेना भारी ।
- सेनापति बने युद्ध में धनुधारी ॥
- महा योद्धा बन शस्त्र धारैं ।
- युद्ध करैं शत्रु को मारैं ॥
- सदा विजयी कभी ना हारैं ।
- भगत जनों के संकट टारैं ॥
- प्रपितामह हैं स्वयं विधाता ।
- पुलिस्ता वंश के जन्म विख्याता ॥
- विश्रवा पिता इडविडा जी माता ।
- विभीषण भगत आपके भ्राता ॥
- शिव चरणों में जब ध्यान लगाया ।
- घोर तपस्या करी तन को सुखाया ॥
- शिव वरदान मिले देवत्य पाया ।
- अमृत पान करी अमर हुई काया ॥
- धर्म ध्वजा सदा लिए हाथ में ।
- देवी देवता सब फिरैं साथ में ।
- पीताम्बर वस्त्र पहने गात में ॥
- बल शक्ति पूरी यक्ष जात में ॥
- स्वर्ण सिंहासन आप विराजैं ।
- त्रिशूल गदा हाथ में साजैं ॥
- शंख मृदंग नगारे बाजैं ।
- गंधर्व राग मधुर स्वर गाजैं ॥
- चौंसठ योगनी मंगल गावैं ।
- ऋद्धि सिद्धि नित भोग लगावैं ॥
- दास दासनी सिर छत्र फिरावैं ।
- यक्ष यक्षणी मिल चंवर ढूलावैं ॥
- ऋषियों में जैसे परशुराम बली हैं ।
- देवन्ह में जैसे हनुमान बली हैं ॥
- पुरुषोंमें जैसे भीम बली हैं ।
- यक्षों में ऐसे ही कुबेर बली हैं ॥
- भगतों में जैसे प्रहलाद बड़े हैं ।
- पक्षियों में जैसे गरुड़ बड़े हैं ॥
- नागों में जैसे शेष बड़े हैं ।
- वैसे ही भगत कुबेर बड़े हैं ॥
- कांधे धनुष हाथ में भाला ।
- गले फूलों की पहनी माला ॥
- स्वर्ण मुकुट अरु देह विशाला ।
- दूर दूर तक होए उजाला ॥
- कुबेर देव को जो मन में धारे ।
- सदा विजय हो कभी न हारे ।।
- बिगड़े काम बन जाएं सारे ।
- अन्न धन के रहें भरे भण्डारे ॥
- कुबेर गरीब को आप उभारैं ।
- कुबेर कर्ज को शीघ्र उतारैं ॥
- कुबेर भगत के संकट टारैं ।
- कुबेर शत्रु को क्षण में मारैं ॥
- शीघ्र धनी जो होना चाहे ।
- क्युं नहीं यक्ष कुबेर मनाएं ॥
- यह पाठ जो पढ़े पढ़ाएं ।
- दिन दुगना व्यापार बढ़ाएं ॥
- भूत प्रेत को कुबेर भगावैं ।
- अड़े काम को कुबेर बनावैं ॥
- रोग शोक को कुबेर नशावैं ।
- कलंक कोढ़ को कुबेर हटावैं ॥
- कुबेर चढ़े को और चढ़ादे ।
- कुबेर गिरे को पुन: उठा दे ॥
- कुबेर भाग्य को तुरंत जगा दे ।
- कुबेर भूले को राह बता दे ॥
- प्यासे की प्यास कुबेर बुझा दे ।
- भूखे की भूख कुबेर मिटा दे ॥
- रोगी का रोग कुबेर घटा दे ।
- दुखिया का दुख कुबेर छुटा दे ॥
- बांझ की गोद कुबेर भरा दे ।
- कारोबार को कुबेर बढ़ा दे ॥
- कारागार से कुबेर छुड़ा दे ।
- चोर ठगों से कुबेर बचा दे ॥
- कोर्ट केस में कुबेर जितावै ।
- जो कुबेर को मन में ध्यावै ॥
- चुनाव में जीत कुबेर करावैं ।
- मंत्री पद पर कुबेर बिठावैं ॥
- पाठ करे जो नित मन लाई ।
- उसकी कला हो सदा सवाई ॥
- जिसपे प्रसन्न कुबेर की माई ।
- उसका जीवन चले सुखदाई ॥
- जो कुबेर का पाठ करावै ।
- उसका बेड़ा पार लगावै ॥
- उजड़े घर को पुन: बसावै ।
- शत्रु को भी मित्र बनावै ॥
- सहस्त्र पुस्तक जो दान कराई ।
- सब सुख भोद पदार्थ पाई ।
- प्राण त्याग कर स्वर्ग में जाई ।
- मानस परिवार कुबेर कीर्ति गाई ॥
- ॥ दोहा ॥
- शिव भक्तों में अग्रणी,
- श्री यक्षराज कुबेर ।
- हृदय में ज्ञान प्रकाश भर,
- कर दो दूर अंधेर ॥
- कर दो दूर अंधेर अब,
- जरा करो ना देर ।
- शरण पड़ा हूं आपकी,
- दया की दृष्टि फेर ।
- नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।
- तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
- मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।
- अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥
Kuber Chalisa पाठ विधि
सबसे पहले स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें। फिर पूजा स्थल को स्वच्छ करें और कुबेर देव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। दीपक जलाएं और चंदन, फूल, मिठाई अर्पित करें। कुबेर मंत्र "ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः" का 11 बार जाप करें। इसके बाद पूरे श्रद्धा भाव से कुबेर चालीसा का पाठ करें।
कुबेर चालीसा पाठ के लाभ (Benefits of Kuber Chalisa)
कुबेर चालीसा के नियमित पाठ से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कलह-कलेश समाप्त होते हैं। यही नहीं व्यापार, नौकरी या किसी भी आर्थिक कार्य में सफलता मिलती है। कुबेर की पूजा करने से मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। चालीसा का पाठ मन को शुद्ध करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications