Choti Diwali 2025 : क्या नरक चतुर्दशी पर हुआ था बजरंगबली का जन्म? जानें शुभ मुहूर्त?
Choti Diwali 2025: कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है, जिसे कि छोटी दीवाली भी कहा जाता है। आज के दिन बजरंगबली की पूजा करने से इंसान को हर तरह से सुख की प्राप्ति होती है। कुछ लोगों के मानना है कि आज के दिन बजरंगबली का जन्मोत्सव है लेकिन उत्तर भारत के लोग मानते हैं कि राम भक्त हनुमान का जन्म हनुमान जंयती के दिन हुआ था।
आपको बता दें कि वाल्मीकि रामायण के मुताबिक चतुर्दशी के दिन ही पवन पुत्र का जन्म हुआ था इसलिए दक्षिण भारत के राज्यों में इसे विजय अभिनंदन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

जबकि चैत्र पूर्णिमा पर नॉर्थ ईंडिया में हनुमान जयंती मनाई जाती है तो वहीं एक और पौराणिक कथा के मुताबिक आज के दिन ही मां सीता ने बजरंग बली को अमरता का वरदान दिया था इसलिए इस दिन प्रभु हनुमान की उपासना करने से व्यक्ति को हर प्रकार के भय, रोग, कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।
बजरंगबली पूजा विधि (Choti Diwali 2025)
सबसे पहले हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें, फिर उन्हें सिंदूर और तेल अर्पित करें। इसके बाद "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र जप करें । फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें , पूजा के बाद हनुमान जी के सामने दीप जलाएं और भगवान श्रीराम का स्मरण करें।
पूजा के लाभ (Choti Diwali 2025)
घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।नकारात्मक शक्तियां और भय दूर होते हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति में आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ता है।शनि, राहु और केतु जनित दोषों का प्रभाव कम होता है।
आत्मबल और भक्ति की साधना (Choti Diwali 2025)
बजरंग बली की पूजा केवल धार्मिक कर्म नहीं बल्कि आत्मबल और भक्ति की साधना है। जो व्यक्ति श्रद्धा और निष्ठा से हनुमान जी का स्मरण करता है, उसके जीवन में कोई संकट स्थायी नहीं रहता। हनुमान जी की कृपा से हर असंभव कार्य संभव हो जाता है।
शुभ मुहूर्त (Choti Diwali 2025)
19 अक्टूबर रात्रि को 11:41 बजे से लेकर 00:31 बजे तक।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications