Choti Diwali 2025 : 'दीप जलें और दिल मुस्कुराए', अपनों को भेजें खास संदेश
Choti Diwali 2025 Wishes: आज 5 दिवसीय दीपावली का दूसरा दिन है, जिसे कि छोटी दीवाली, नरक चतुर्दशी या रूप चौदस कहा जाता है। ये बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रकाश के आगमन का प्रतीक है। इस दिन घरों की सफाई, दीप जलाना और भगवान कृष्ण और यमराज की पूजा का विशेष महत्व होता है।
ये दिन मानक है खुशियों का, उत्सव का, प्रेम का और उमंग का। आज के दिन को आप भी खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं (Choti Diwali 2025 Wishes)
- दीपों की रौशनी से जगमगाता आपका घर हो, मां लक्ष्मी का हर कोने में वास हो, हैप्पी छोटी दिवाली।
- मन में खुशियों का सागर, देता है झोली भर के दुआएं, छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- अंधकार पर उजाले की जीत का यह त्योहार, लाया है खुशियां अपार, छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- दीप जलें और दिल मुस्कुराए,आपकी हर सुबह खुशियां लाए। हैप्पी छोटी दिवाली।
शुभ दीपावली संदेश (Choti Diwali 2025 Wishes)
- हर दिन खुशियों से भरा और पावन हो, शुभ दीपावली।
- लक्ष्मी मां की कृपा से हो धन-धान्य की वर्षा, हैप्पी छोटी दिवाली।
- धन-रूप से आप चमकते रहें, हैप्पी रूप चौदस!
- दीप जलाओ खुशियां मनाओ,दुःख और अंधकार को दूर भगाओ, छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!
भगवान श्रीकृष्ण आप पर कृपा बरसाएं (Choti Diwali 2025 Wishes)
- नरक चतुर्दशी के इस पावन दिन पर,भगवान श्रीकृष्ण आपके जीवन से हर बुराई मिटाएं। शुभ छोटी दिवाली!
- दीपों की झिलमिल रोशनी से सजे आपके आंगन, हर दिन हो जैसे त्योहारों का संगम। छोटी दिवाली मुबारक!
- रूप चौदस पर निखरे आपका सौंदर्य और मन, हर दिन हो जीवन में खुशियों का आगमन। हैप्पी छोटी दिवाली!
- मुस्कान आपकी दीपों की तरह चमके और जीवन में सुख-शांति की धारा बहे।हैप्पी छोटी दिवाली!
- सुख-समृद्धि की हो बरसात निरंतर,हैप्पी छोटी दिवाली!
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications