Chandra Grahan 2025: क्यों चंद्र ग्रहण के दौरान खाने में डाले जाते हैं तुलसी के पत्ते? क्या है वैज्ञानिक कारण?
Chandra Grahan 2025 and Tulsi Connection: आज साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है, ये रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा और भारत में दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान भोजन को दूषित होने से बचाने के लिए तुलसी के पत्ते का प्रयोग करते हैं, वैसे तो ये धार्मिक दृष्टिकोण के हिसाब से है लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है।
दरअसल तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसमें यूजेनॉल (Eugenol) और अन्य औषधीय तत्व होते हैं, जो श्वसन तंत्र, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। आयुर्वेद में तो तुलसी को 'जीवनदायिनी' कहा गया है।

Chandra Grahan 2025 में Tulsi का महत्व
- परंपरा है कि ग्रहण से पहले बनाए गए भोजन में तुलसी दल (पत्ते) डाल दिए जाते हैं। ऐसा करने से भोजन ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा रहता है।
- तुलसी को देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। ग्रहण के समय तुलसी के पत्ते पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं।
- ज्योतिष शास्त्र में तुलसी को ग्रहण के अशुभ प्रभाव से रक्षा करने वाला माना गया है।
- चंद्र ग्रहण के समय लोग भगवान विष्णु या शिव की पूजा करते हैं और तुलसी दल अर्पित करने से पूजा का फल अनेक गुना बढ़ जाता है।
Chandra Grahan 2025 में Tulsi से जुड़े नियम
- ग्रहण के समय तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण से पहले ही भोजन और जल में तुलसी डाल दें।
- ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करके तुलसी दल के साथ भगवान को अर्पण करें।
- ग्रहण काल में तुलसी मंत्र या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करने से विशेष पुण्य मिलता है।
Chandra Grahan 2025
जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा (alignment) में आ जाते हैं और पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच होती है, तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इससे चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है, जिसे हम चंद्र ग्रहण कहते हैं। यह केवल पूर्णिमा (Full Moon) के दिन ही संभव है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications