Pitru Paksha 2025 : कब है सर्वपितृ अमावस्या? यहां देखें सभी तिथियों की डेट
Pitru Paksha 2025 Hindi: 7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हुई है और इसका समापन अब 21 सितंबर को महालय अमावस्या के दिन होगा। यह 15 दिनों की अवधि अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत पवित्र अमावस्या है, इसलिए इसका विशेष मान है।
सनातन धर्म में माना गया है कि इन दिनों में पितरों की आत्माएं धरती पर अपने परिजनों के पास आती हैं और श्रद्धा भाव से किया गया श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान उन्हें तृप्त करता है। इस दिन पितरों की शांति के लिए लोग दान-पुण्य करते हैं।

यहां देखें सभी तिथियों की डेट (Pitru Paksha 2025)
- 7 सितंबर पूर्णिमा श्राद्ध
- 8 सितंबर प्रतिपदा श्राद्ध
- 9 सितंबर द्वितीया श्राद्ध
- 10 सितंबर तृतीया श्राद्ध
- 11 सितंबर चतुर्थी श्राद्ध
- 12 सितंबर पंचमी श्राद्ध
- 13 सितंबर षष्ठी श्राद्ध
- 14 सितंबर अष्टमी श्राद्ध
- 15 सितंबर नवमी श्राद्ध
- 16 सितंबर दशमी श्राद्ध
- 17 सितंबर एकादशी श्राद्ध
- 18 सितंबर द्वादशी श्राद्ध
- 19 सितंबर त्रयोदशी श्राद्ध
- 20 सितंबर चतुर्दशी श्राद्ध
- 21 सितंबर सर्वपितृ अमावस्या
सर्वपितृ अमावस्या 2025 (Pitru Paksha 2025)
श्राद्ध पक्ष या पितृ पक्ष के अंतिम दिन को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इसे महालय अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन उन सभी पितरों को तर्पण और पिंडदान अर्पित करने के लिए माना जाता है, जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात न हो या जिनका श्राद्ध किसी कारणवश न किया जा सका हो। इस दिन पूरे पितृलोक को तृप्त करने का विधान है।
सर्वपितृ अमावस्या का महत्व (Pitru Paksha 2025)
- यह दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
- जिन पितरों की मृत्यु तिथि याद न हो, उनके लिए श्राद्ध इसी दिन किया जाता है।
- मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किया गया तर्पण व पिंडदान पितरों को संतुष्ट कर परिवार को सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद देता है।
- शास्त्रों के अनुसार, पितृ ऋण चुकाने का सबसे उत्तम समय यही अमावस्या है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications