Chandra Grahan 2025: गर्भवती महिलाओं के लिए चंद्र ग्रहण है घातक? भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा नुकसान
Chandra Grahan 2025 and Pregnant Ladies Hindi: आज साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण सगा है, ये ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू हुआ है और देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा और भारत में दिखाई दे रहा है। हालांकि लोगों के मन में शंकाएं हैं क्योंकि हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इस दौरान ना तो शुभ काम होते हैं और ना ही कोई पूजा-पाठ किए जाते हैं।
ग्रहणकाल में सबसे ज्यादा परेशान गर्भवती महिलाएं होती हैं क्योंकि उन्हें बड़े बुजुर्ग घर से बाहर जाने और कुछ काम करने से रोकते हैं। माना जाता है कि ग्रहणकाल में अगर कोई गर्भवती महिला बाहर जाती है तो उसके होने वाले बच्चे के कान-नाक कट-फट जाते हैं।

हालांकि आज तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है लेकिन फिर भी ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए क्योंकि ग्रहणकाल में वातावरण में काफी गर्मी होती हैं जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकती है।
आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए (Don'ts)
- तेज धार वाले उपकरण जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि का उपयोग न करें।
- ग्रहण के समय सोना, खाना-पीना या पानी पीना वर्जित माना जाता है।
- घर से बाहर निकलने और चंद्रमा को सीधे ना देखें।
- नकारात्मक विचार, झगड़ा या तनाव से दूर रहें।
गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए (Dos)
- इस समय भगवान का स्मरण और मंत्र जाप करना उत्तम होता है।
- ग्रहण के दौरान और बाद में स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
- तुलसी पत्ती को भोजन और पानी में डालकर रखने की परंपरा है, ताकि भोजन अशुद्ध न हो।
- भगवान विष्णु, शिव और देवी दुर्गा की उपासना करना शुभ माना गया है।
अब सवाल ये उठता है कि ग्रहण अगर लंबा हो तो प्रेग्रेंट महिला कैसे लंबे वक्त तक भूखी रह सकती है तो उसके लिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वो गरिष्ठ भोजन के बजाए हल्का-फुल्का खाना खा सकती हैं क्योंकि लाइट फूड उनके शरीर को ऊर्जा तो देंगे लेकिन गर्मी प्रदान नहीं करेंगे।
Chandra Grahan 2025 के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
गर्भवती महिलाएं मानसिक शांति और शिशु की रक्षा हेतु निम्न मंत्रों का जाप कर सकती हैं-
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- ॐ दुर्गायै नमः
- ॐ चन्द्राय नमः
- इन मंत्रों के जाप से मानसिक स्थिरता, शांति और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है।
Chandra Grahan 2025 के बाद की सावधानियां
- ग्रहण समाप्त होते ही स्नान कर लेना चाहिए।
- घर को गंगाजल या पवित्र जल से शुद्ध करें।
- गर्भवती महिलाएँ ताजे भोजन का सेवन करें।
- भगवान को अर्पित करके ही भोजन करें।
यह पढ़ें: Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब? क्या भारत में दिखाई देगा? लगेगा सूतककाल?
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications