Shardiya Navratri 2025: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? माता रानी के भक्त जान लें सही डेट
Shardiya Navratri 2025: आदिशक्ति मां दुर्गा के भक्तों को शारदीय नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार होता है। इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि को लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग ढंग मनाते हैं। उत्तर भारत में जहां ये 'नवरात्रि पूजा' के नाम से जानी जाती है और लोग अपने घरों में घट स्थापा करके पूजा-पाठ करते हैं।
वहीं दूसरी ओर गुजरात में ये 'अंबे पूजा' के नाम से जानी जाती हैं, जिसमें लोग गरबा खेलते' हैं तो वहीं बंगाल में ये 'दुर्गा पूजा' के नाम से प्रचलित हैं, जहां भक्तगण 'सिंदूर खेला' के जरिए मां भवानी की पूजा करते हैं।

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। वर्ष में चार बार नवरात्रि आती है, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का स्थान प्रमुख माना जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है।
शारदीय नवरात्रि तिथि और प्रारंभ (Shardiya Navratri 2025)
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 22 सितंबर 2025 से हो रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 विजयादशमी को होगा। नवरात्रि में भक्तजन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। ये 9 रूप निम्नलिखित हैं।
- शैलपुत्री,
- ब्रह्मचारिणी,
- चंद्रघंटा,
- कूष्मांडा,
- स्कंदमाता,
- कात्यायनी,
- कालरात्रि,
- महागौरी और
- सिद्धिदात्री
Shardiya Navratri 2025 का आध्यात्मिक महत्व
नवरात्रि का समय आत्मशुद्धि, साधना और संयम का होता है। इस दौरान उपवास, ध्यान और पूजा के माध्यम से मन, वचन और कर्म को पवित्र किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में की गई साधना से साधक को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
Shardiya Navratri 2025 का सामाजिक महत्व
नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक उत्सव भी है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गरबा, डांडिया और रामलीला जैसी प्रस्तुतियां होती हैं। यह पर्व समाज में एकता, सहयोग और उत्साह का संदेश देता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications