April Vrat Tyohar 2026: अप्रैल महीने में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, कब है अक्षय तृतीया?

April Vrat Tyohar 2026 Hindi: अप्रैल का महीना गर्मी के साथ बहुत सारे त्योहार को भी लेकर आता है। इस महीने में कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियां हो जाती हैं तो बहुत स्थानों पर समर कैंप भी शुरू हो जाते हैं। खास बात ये है कि इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही हनुमान जयंती जैसे पर्व हैं। आइए आपको बताते हैं अप्रैल में कब कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा।

April Vrat Tyohar 2026

अप्रैल माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • 2 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा
  • 2 अप्रैल हनुमान जयंती
  • 3 अप्रैल वैशाख माह प्रारंभ
  • 5 अप्रैल विकट संकष्टी
  • 9 अप्रैल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 10 अप्रैल कालाष्टमी
  • 13 अप्रैल वरूथिनी एकादशी
  • 14 अप्रैल कृष्ण वामन द्वादशी, मेष संक्रान्ति
  • 15 अप्रैल बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 17 अप्रैल वैशाख अमावस्या
  • 18 अप्रैल पराशर ऋषि जयन्ती
  • 19 अप्रैल परशुराम जयन्ती, अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई
  • 20 अप्रैल रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
  • 21 अप्रैल शंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयन्ती
  • 22 अप्रैल स्कन्द षष्ठी
  • 23 अप्रैल गंगा सप्तमी
  • 24 अप्रैल बगलामुखी जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 अप्रैल सीता नवमी
  • 27 अप्रैल मोहिनी एकादशी
  • 28 अप्रैल परशुराम द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत
  • 30 अप्रैल नृसिंह जयन्ती, छिन्नमस्ता जयन्ती

हनुमान जयंती (2 अप्रैल 2026)

हनुमान जयंती भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली एक अत्यंत पवित्र और लोकप्रिय हिंदू पर्व है। यह दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से शक्ति, साहस और भक्ति की प्राप्ति होती है। यह पर्व मुख्य रूप से चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को आता है। शनि दोष और ग्रह बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया (19 अप्रैल)

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन किए गए पुण्य कार्य और निवेश "अक्षय" यानी कभी समाप्त न होने वाले फल देते हैं। इस दिन बिना मुहूर्त के भी शादी, गृह प्रवेश, व्यापार आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं।इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए इसे परशुराम जयंती भी कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+