Akriti Sutar Case: 'आसानी से कैसे मरें', गूगल सर्च पर क्यों खोज रही थी आकृति? मौत वाले दिन की थी पार्टी!

Akriti Sutar Case: दिल्ली के लोधी कॉलोनी में 28 वर्षीय कामकाजी महिला आकृति सुतार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए हैं तो वहीं उसके घरवालों ने आकृति के पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से आकृति के पति अरस्तू को पुलिस ने अरेस्ट भी कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

तो वहीं इस केस में पुलिस की ओर से बड़ी बात सामने आई है।आज तक की खबर के मुताबिक आकृति के फोन से मिली डिजिटल जानकारी के मुताबिक आकृति ने 4 जुलाई के दिन दिन में 2 बजे के आस-पास गूगल में सर्च किया था 'क्या दूसरी मंजिल से छलांग लगाने से इंसान की मौत हो सकती है?'

Akriti Sutar Case

यहीं नहीं मई महीने में उसने गूगल पर सर्च किया था 'आसानी से कैसे मरें'?, फिलहाल पुलिस मौत की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि 4 जुलाई की रात आकृति का शव लोधी कॉलोनी स्थित पालिका कुंज के एनडीएमसी फ्लैट्स के नीचे से बरामद हुआ था।

Akriti Sutar ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी?

पुलिस ने पहले इसे सुसाइड केस कहा था और शक जाहिर किया था आकृति ने पालिका कुंज के एनडीएमसी फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी लेकिन आकृति की मां और भाई ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया। उनका कहना है 'उनकी बेटी आंतरिक रूप से काफी मजबूत थी और वो ऐसा कदम उठा ही नहीं सकती है, उसकी हत्या की गई है क्योंकि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुरालवाले उसे मानसिक और शारीरिक कष्ट दे रहे थे।'

'अरस्तू बेरोजगार, आकृति पर उठाता था हाथ', मां ने लगाए आरोप

'उसका पति अरस्तू बेरोजगार है और वो चाहता था कि आकृति भी जॉब छोड़ दे और वो बच्चा पैदा करे और घर संभाले। आकृति कि मां अनु ने बताया कि 24 अप्रेल को दोनों की शादी हुई थी और मात्र 72 दिनों की शादी में आकृति को उसके पति और ससुरालवालों ने काफी सताया था, अरस्तू ने उसे दो बार बेल्ट से मारा था। अनु का कहना है कि अरस्तू अपनी पत्नी के चरित्र पर शक भी करता था।'

Akriti Sutar Case

'4 जुलाई को आकृति ने ऑफिस में दी थी शादी की पार्टी'

मालूम हो कि पति की ओर लगातार मना किए जाने पर आकृति कुछ दिनों तक ऑफिस नहीं गई थी और 1 जुलाई को उसने रीज्वाइन किया था ऑफिस और 4 जुलाई को जिस दिन उसकी मौत हुई है, उस दिन उसने ऑफिस में अपनी शादी की छोटी सी पार्टी भी अपने सहकर्मियों को दी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि जो लड़की शादी की पार्टी दे रही थी वो क्या आत्महत्या कर सकती है?

Akriti Sutar Case

निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी Akriti Sutar

आपको बता दें कि आकृति छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करती थी और अरस्तू से उसने प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच 8 साल की दोस्ती थी और पिछले दो साल से वो दोनो रिलेशनशिप में थे लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत ऐसा दुखद होगा ये किसी ने सोचा नहीं था। फिलहाल पुलिस केस की जांच में जुटी है, उम्मीद की जा रही है जल्द ही सच सामने आएगा।

यह पढ़ें: Akriti Sutar : 'नौकरी छोड़ो बच्चा पैदा करो',आकृति को बेल्ट से मारता था पति? मां ने खोले 72 दिन की शादी के राज
यह पढ़ें: Akriti Sutar : 'नौकरी छोड़ो बच्चा पैदा करो',आकृति को बेल्ट से मारता था पति? मां ने खोले 72 दिन की शादी के राज
यह पढ़ें:Bathroom Case: रूबी का चल रहा चक्कर? वेब सीरीज देखकर बनाया पति को बाथरूम में गाड़ने का प्लान! DCP ने बताया सच
यह पढ़ें:Bathroom Case: रूबी का चल रहा चक्कर? वेब सीरीज देखकर बनाया पति को बाथरूम में गाड़ने का प्लान! DCP ने बताया सच
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+