IND vs ENG: तीसरे टी-20 से पहले इंग्लैंड का बड़ा फैसला, बनाया मास्टर प्लान! प्लेइंग 11 की हुई घोषणा
IND vs ENG Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार (7 जुलाई) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी प्लेइंग-XI की घोषणा कर दी है। सीरीज में बढ़त बना चुकी मेजबान इंग्लिश टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन पर पूरा भरोसा जताया है और दूसरे टी20 मैच की टीम में बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरने का फैसला किया है।
पिछले मैच के हीरो जैकब बेथेल पर रहेंगी नजरें (IND vs ENG Playing 11)
सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। उस मैच में जैकब बेथेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को जीत की दहलीज पार कराई थी। कप्तान हैरी ब्रुक उसी लय को ट्रेंट ब्रिज में भी बरकरार रखना चाहते हैं। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में अभी भी अपना खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, जहां उन्हें सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में सुधार करना होगा।

जीत के बाद कप्तान हैरी ब्रुक ने क्या कहा?
दूसरे मैच में मिली सफलता के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने अपनी टीम के फील्डिंग एफर्ट और रणनीतिक सूझबूझ की जमकर तारीफ की थी। ब्रुक ने कहा कि मैदान पर लड़कों ने जिस तरह का जज्बा दिखाया, उससे मैं बेहद खुश हूं। हमने मैच से पहले बाउंड्री लाइन से तेजी से अंदर आने और भारतीय बल्लेबाजों को डबल (दो रन) लेने से रोकने पर चर्चा की थी। आंकड़ों में भी यह साफ दिखा-हमने जहां 11 बार दो रन चुराए, वहीं भारत को केवल 5 बार ही ऐसा करने दिया।
कप्तान ने आगे रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि हम जानते थे कि मैदान के आयाम और हवा के रुख को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हमारा इरादा पावरप्ले में तेज शुरुआत करने का था। हालांकि शुरुआती दो ओवरों में ऐसा नहीं हुआ, लेकिन पावरप्ले खत्म होने तक हम अच्छी स्थिति में थे। उसके बाद जैकब बेथेल ने जिस तरह की फिनिशिंग पारी खेली, वह अद्भुत थी।
तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-XI
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।















Click it and Unblock the Notifications