Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जयंती आज, क्या है पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व?

Hanuman Jayanti 2026 Date: चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है, यह दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से शक्ति, साहस और भक्ति की प्राप्ति होती है, आज ये पावन दिन आया है।

पंचांग के मुताबिक चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि (Chaitra Purnima 2026 Date) की शुरुआत कल सुबह 07:06 बजे से हो गई थी और इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 07:41 बजे है। उदयातिथि मान्य होने की वजह से चैत्र मास की पूर्णिमा यानी कि हनुमान जयंती आज मनाई जा रही है।

Hanuman Jayanti 2026

हनुमान जयंती 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त

  • 2 अप्रैल को सुबह: 06:11 बजे से 07:45 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: 2 अप्रैल को 12:00 बजे से 12:50 बजे तक

हनुमान जयंती 2026 पूजा विधि

हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर या मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और तुलसी अर्पित करें।

गुड़-चने या बूंदी का भोग लगाएं

हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़-चने या बूंदी का भोग लगाएं। आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें, प्रसाद बांटें और गरीबों को दान दें।

हनुमान जयंती 2026 पर क्या करें और क्या न करें?

इस दिन व्रत रखें और सात्विक भोजन करें, गरीबों और जरूरतमंदों को दान दें, मंदिर जाकर दर्शन करें और मांस, शराब और तामसिक भोजन से दूर रहें, किसी से विवाद या झगड़ा न करें और नकारात्मक विचारों से बचें।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+