Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया आज, इस दिन क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी?

Akshaya Tritiya 2026 Aaj Hai: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योाहार मनाया जाता है। ये दिन बेहद ही पावन है क्योंकि इस दिन 'अबूझ मुहूर्त' होता है। "अक्षय" का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो, यानी जो कभी समाप्त न हो। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, जप और पुण्य कर्मों का फल अनंत काल तक बना रहता है।

Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai

दिक्र पंचांग के मुताबिक तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:45 बजे प्रारंभ होकर 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7:49 बजे तक रहेगी। उदया तिथि मान्य होने की वजह से इस बार ये त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है। सोना खरीदने का उत्तम समय भी 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक रहेगा।

अक्षय तृतीया 2026 का महत्व

अक्षय तृतीया केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नई शुरुआत और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। माना जाता है कि इसी दिन से सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी तो वहीं भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम का जन्म इसी दिन हुआ था, इस पावन दिन ही भगीरथ के कठिन तप से प्रसन्न होकर मां गंगा इसी दिन स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरी थीं। मां अन्नपूर्णा का जन्म भी इसी दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन रसोई और अन्न की पूजा का विधान है। इसी दिन दरिद्र सुदामा अपने मित्र भगवान कृष्ण से मिलने पहुंचे थे और उनकी किस्मत बदल गई थी।

अक्षय तृतीया 2026 पूजा विधि

सूर्योदय से पूर्व उठकर पवित्र नदी या घर के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। स्वच्छ वस्त्र धारण कर हाथ में जल लेकर व्रत या दान का संकल्प लें। पूजा स्थान पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। उन्हें पीले पुष्प, तुलसी दल, अक्षत और चंदन अर्पित करें। गवान को सत्तू, ककड़ी, खरबूजा और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। अंत में घी के दीपक से आरती करें। पूजा के बाद ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को जल से भरे घड़े, पंखे, छाता, जौ, सत्तू और फल दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना?

अक्षय तृतीया को सोना (Gold) खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। लोकमान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना परिवार की समृद्धि को बढ़ाता है और कभी खत्म नहीं होता। इसके अलावा नए व्यवसाय की शुरुआत, गृह प्रवेश या वाहन खरीदना भी इस दिन बहुत फलदायी होता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+