ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एनर्जी डिपार्टमेंट की 9 ऑनलाइन सर्विस को किया शुरू

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ऊर्जा विभाग (Energy Department) की नौ ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की।

भुवनेश्वर, 7 अगस्त। ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ऊर्जा विभाग (Energy Department) की नौ ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की। इन ऑनलाइन सेवाओं को एकल ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म में इकटठा किया गया है और यह लाभार्थियों के लिए edistrict.odisha.gov.in और eic Electricity odisha.nic.in पर उपलब्ध होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सेवाएं राज्य की इलेक्ट्रीसिटी के अलावा इंडस्ट्रीयल, कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों के लिए फायदेमंद होंगी।

Naveen Patnaik

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना है। लोगों को परेशानी मुक्त सेवाएं देना हमेशा मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ, बिजली कर्मचारी और ठेकेदार जैसे विद्युत कार्यबल अब अनुदान और अपने लाइसेंस की नई शुरूआत के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विद्युत लाइसेंसिंग, सुरक्षा निरीक्षण और परीक्षण जैसी ऑनलाइन सेवाओं को शामिल करने से उद्योगों को बहुत सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें: कोरोना टेस्टिंग घोटाला- हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान फर्जी टेस्टिंग को लेकर ईडी ने कई लैब पर की छापेमारी

इस परियोजना का भी किया था ऐलान

पारदर्शिता और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित ई-प्रमाण पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। उंगलियों पर सेवाओं का समय पर वितरण इन ऑनलाइन सेवाओं का सार होगा, उन्होंने कहा, जो सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उनमें विद्युत कार्यों की स्वीकृति, विद्युत कार्यों का सामान्य निरीक्षण, आपातकालीन निरीक्षण, और रिपोर्ट जारी करना, विद्युत उपकरणों का परीक्षण, वर्कमैन परमिट, पर्यवेक्षक लाइसेंस, विशिष्ट परियोजनाओं के लिए अस्थायी परियोजना लाइसेंस और चार्टर्ड शामिल हैं।

वहीं ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के तलचुआ और भद्रक जिले में कनाली को जोड़ने वाली 110 करोड़ रुपये की पोतघाट परियोजना , धामरा नदी पर बनेगी. इसके बनने से सड़क मार्ग से जो दूरी तय करने में यात्रियों को अभी छह घंटे लगते हैं उस में जलमार्ग से महज एक घंटा लगेगा. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी थी।

मंत्रालय ने कहा कि आरओपीएएक्स (रोल-ऑन / रोल-ऑफ पैसेंजर) जेटी परियोजना से धामरा नदी के आसपास स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और तलचुआ से धामरा तक की सड़क मार्ग की 200 किमी की दूरी को कम कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+