कोरोना टेस्टिंग घोटाला- हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान फर्जी टेस्टिंग को लेकर ईडी ने कई लैब पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोविड परीक्षण घोटाले के संबंध में कई प्रयोगशालाओं के कार्यालय परिसरों की तलाशी ली।

देहरादून, 7 अगस्त। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोविड परीक्षण घोटाले के संबंध में कई प्रयोगशालाओं के कार्यालय परिसरों की तलाशी ली। जिन प्रयोगशालाओं पर छापा मारा गया उनमें नोवस पाथ लैब्स, डीएनए लैब्स, मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, डॉ. लाल चंदानी लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और नलवा लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।

Kumbh Mela

ईडी ने इन प्रयोगशालाओं के निदेशकों के देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा और हिसार में स्थित आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की। ईडी ने उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच भी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान यह पता चला कि इन प्रयोगशालाओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा कुंभ मेला, 2021 के दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट/ आरटी-पीसीआर टेस्ट करने का ठेका दिया गया था।

Recommended Video

    Kumbh Fake COVID test scam: ED ने कई Covid Test Labs पर मारे छापे | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस की टेस्टिंग में कमी लाई गई तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम- सभी जिलों से ओडिशा सरकार

    लेकिन इन प्रयोगशालाओं ने लोगों का टेस्ट किये बिना ही आर्थिक लाभ लेने के लिए कई लोगों के नाम पर फर्जी बिल बनाए। इन फर्जी बिलों के आधार पर उत्तराखंड सरकार की ओर से इन प्रयोगशालाओं को अभी तक 3.4 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इन प्रयोगशालाओं ने परीक्षण किये बिना ही परीक्षणों की ज्यादा संख्या को दिखाने के लिए कई लोगों के लिए सिंगल मोबाइन नंबर/फर्जी मोबाइल नंबर, एक ही टेस्ट रिपोर्ट का इस्तेमाल किया और यह दिखाने की कोशिश की कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों का परीक्षण किया है। जांच में आए पता चला कि इन लैब्स ने ऐसे लोगों की भी कोरोना परीक्षण की रिपोर्ट बना दी जो कभी कुंभ मेला गए ही नहीं।

    प्रयोगशालाओं की इन फर्जी नेगेटिव टेस्टिंग की रिपोर्ट के कारण उस समय हरिद्वारा का पॉजिटिविटी रेट 5.3% के मुकाबले 0.18 प्रतिशत दिखाया गया। अपनी छापेमारी में ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेज, फर्जी बिल, लैपटॉप, मोबाइल फोन और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किये है। तलाशी के दौरान करीब 30.9 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। इस मामले की अभी जांच जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+