दिल्ली MCD चुनाव 2022: AAP ने किया 'आपका विधायक, आपके द्वार' महाअभियान का ऐलान

नई दिल्ली, 25 अगस्त। द‍िल्‍ली में अगले साल 2022 में द‍िल्‍ली नगर न‍िगम चुनाव होने जा रहे हैं। आगामी एमसीडी चुनावों को लेकर अब आम आदमी पार्टी सत्‍तारूढ़ न‍िगम भाजपा पर पूरी तरह से हमलावर हो गई है। एक के बाद एक कथित भ्रष्‍टाचार के मामलों पर घेरने में जुटी है। वहीं अब एमसीडी को कूडा और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दिल्ली में 1 से 30 सितंबर तक 'आपका विधायक, आपके द्वार' महाअभियान चलाने का ऐलान क‍िया है। कल से सभी 272 वार्डों में इस अभियान को लेकर बैठकों का दौर शुरू होगा।

MCD Elections 2022 AAP announces Your MLA Aapke Dwar campaign in delhi

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी 1 से 30 सितंबर तक एमसीडी को कूडा और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दिल्ली में अभियान चलाएगी। 'आपका विधायक, आपके द्वार' अभियान के तहत ढाई हजार बैठकें की जाएंगी। पूरे अभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के विधायक करेंगे। अभियान 'आपका विधायक, आपके द्वार' के लिए 25 से 30 अगस्त तक दिल्ली के सभी 272 वार्डों में वार्ड वाइज तैयारी बैठक आयोजित होंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा को दिल्ली की जनता ने एमसीडी में बार-बार मौका दिया। उसके बदले में भाजपा के पार्षदों ने लोगों को कूड़ा और भ्रष्टाचार गिफ्ट में दिया। जिस तरह से दिल्ली के अंदर बदलाव हुआ, उसी तरह एमसीडी में बदलाव की लड़ाई जनता के साथ मिलकर लड़ेंगे। एमसीडी उपचुनाव में भाजपा पहली बार दिल्ली के अंदर जीरो पर आयी। उसी तरह की हार आगामी एमसीडी चुनावों में होगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा क‍ि पूरी दिल्ली में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली में कूड़े का पहाड़ खड़ा हुआ है। उत्तरी एमसीडी, दक्षिणी एमसीडी, पूर्वी एमसीडी के किसी भी क्षेत्र में चले जाइए, किसी भी मोहल्ले में घुसने पर सबसे पहले कूड़ा देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया लेकिन उस मिशन को भी भाजपा के मेयर और पार्षद पूरा नहीं कर पाए। स्वच्छ भारत अभियान मिशन भी दिल्ली के अंदर फेल हो गया। दिल्ली कूड़ा-कूड़ा ही बनी रही। दिल्ली को स्वच्छ करने की कोई योजना नहीं दिखती है और ना ही नियत दिखती है।

सत्‍ता से जाने से पहले सभी संपत्‍त‍ि बेचने में जुटी है न‍िगम भाजपा
गोपाल राय ने कहा कि भ्रष्टाचार ने एमसीडी के पूरे सिस्टम को ऊपर से नीचे तक खोखला कर दिया है। उसका परिणाम यह है कि आज एमसीडी की संपत्तियों को बेचकर भी भाजपा के लिए एमसीडी को चलाना संभव नहीं रह गया है। ऐसे में औने-पौने दाम पर एमसीडी की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। भाजपा को जाते-जाते भी ऐसा लग रहा है कि जो कुछ बचा है, उसे भी बेच दो।

जहां पर व‍िधायक नहीं, वहां संगठन पदाध‍िकारी करेंगे मीट‍िंग का नेतृत्‍व
उन्होंने कहा कि महाअभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के विधायक करेंगे। सभी विधायक 'आपका विधायक, आपके द्वार' कार्यक्रम का 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक नेतृत्व करेंगे। जिसके तहत दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सभी विधायक विधानसभा क्षेत्रों के अंदर अलग-अलग मोहल्लों में जाएंगे।

कोविड-19 (Covid-19) नियमों का पालन करते हुए वहां की जनता से बात करेंगे और समस्याओं को सुनेंगे। साथ ही दिल्ली को कूड़ा और भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाए, इसको लेकर चर्चा करेंगे। जहां पर हमारे विधायक नहीं हैं, वहां पर संगठन के पदाधिकारी बैठकों का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ नगर निगम का पहली बार चुनाव लड़ेगी 'आप', सभी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

गोपाल राय ने कहा कि तैयारी बैठक में आम आदमी पार्टी के मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। इन बैठकों में मोहल्ला स्तर पर 'आपका विधायक, आपके द्वार' कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार होगी। जिस तरह से दिल्ली के अंदर बदलाव हुआ, उसी तरह एमसीडी में बदलाव की लड़ाई जनता के साथ मिलकर के लड़ेंगे।

लोकसभा, ज‍िला व व‍िधानसभा स्‍तर पर प्रभारी करेंगे अभियान की पूरी न‍िगरानी
इस अभियान की प्रदेश कार्यालय से रोजाना निगरानी के लिए संगठन के लोकसभा स्तर पर सात प्रभारी बना रहे हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर निगरानी के लिए 14 जिला प्रभारी होंगे और 70 विधानसभा स्तर प्रभारी होंगे। केंद्रीकृत तरीके से अभियान की निगरानी रखी जाएगी। जिससे जमीनी फीडबैक और गतिविधियों की सूचना नियमित प्रदेश कार्यालय को मिलती रहे। 30 सितंबर के कार्यक्रम के समापन के बाद पूरे अभियान की समीक्षा करेंगे। उस समीक्षा के बाद फिर अगले अभियान की रूपरेखा तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+