चंडीगढ़ नगर निगम का पहली बार चुनाव लड़ेगी 'आप', सभी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

चंडीगढ़, 23 अगस्त: आम आदमी पार्टी अब चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भी पूरे दमखम से उतरने के लिए तैयार है। पहली बार होगा जब आप चंडीगढ़ के सभी नगर निगम की सीटों पर चुनाव मैदान में ताल ठोकेगी। पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि पहली बार होगा, जब आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ने जा रही है। दरअसल इस साल के अंत में चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव होने है। ऐसे में आप आदमी पार्टी भी अपना किस्मत आजमाने को तैयार है।

Aam Aadmi Party

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अब आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम लड़ने की भी ऐलान कर दिया है। आप विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में पार्टी दफ्तर पर दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने मीडिया से बातचीत में चुनाव लड़ने की जानकारी दी।

इस दौरान पार्टी विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में मौजूदा पार्टी बीजेपी के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिसको खत्म करने के लिए आप धरातल पर उतरेगी। वहीं पार्टी नेताओं ने अपने इलेक्शन प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में वजूद बनाने की तैयारी कर रही थी और अब यह तैयारी पूरी हो चुकी है। अब यहां से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्षम है।

आपको बता दें कि जहां पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने अपनी कुछ महिनों में सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं अब चंडीगढ़ नगर निगम में चुनाव लड़ने के ऐलान से भी विपक्षी दलों को बैचेनी जरूर होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+