मध्य प्रदेश को कोरोना मुक्त करने के लिए शिवराज सरकार का प्लान, तीन जोन में बांटे जाएंगे गांव
भोपाल, 25 मई: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर काबू करने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने विशेष प्लान तैयार किया है। राज्य सरकार ने 31 मई तक प्रदेश को कोरोना फ्री बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। इसका नाम 'किल कोरोना-4' रखा गया है। इस प्लान के आधार पर गांवों को तीन अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा। ये जोन होंगे- रेड, येलो और ग्रीन।

मध्य प्रदेश के गांव में कोरोना वायरस को मात देने के लिए बीजेपी सरकार ने खास रणनीति तैयार की है। इसके तहत एक्टिव केस के आधार पर गांव को तीन अलग-अलग ज़ोन- रेड, येलो और ग्रीन में बांटा जाएगा। सरकार ने मंगलवार से एक खास अभियान 'किल कोरोना-4' की शुरू किया है। इस अभियान का मकसद राज्य को 31 मई तक कोरोना फ्री बनाने का है।
इस खास कैंपन के तहत सरकार का प्लान है कि अगर किसी घर में अगर कोरोना के एक-दो केस मिले हैं तो वहां दो टीम भेजी जाए। जिन पंचायत में 1-4 एक्टिव केस हैं उसे येलो ज़ोन में रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा जिन पंचायतों में 5 से ज्यादा एक्टिव केस हैं उन्हें रेड ज़ोन में रखा जाएगा। ऐसी पंचायत को तुरंत ग्रीन ज़ोन में लाया जाएगा।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, 'किल कोरोना -4' अभियान को 31 मई तक पूरे राज्य को कोरोना मुक्त करने के मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुसार तैयार किया गया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना को नियंत्रित करने के बाद धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सरकार की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि हर गांव में दो टीमें भेजी जाएंगी। पहली टीम में आशाकर्मी और लोकल हेल्थ सुपरवाइजर होंगे। ये टीम ऐसे लोगों की जांच करेगी, जिनमें कोरोना के लक्षण हैं। पॉजिटिव आने वाले लोगों को दवाइयां दी जाएंगी. दूसरी टीम में राज्य सरकार के एक स्वास्थ्य अधिकारी सहित दो लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications