दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को एग्जाम और सर्टिफिकेट के लिए मिली मंजूरी, लाखों छात्रों को होगा फायदा
दिल्ली के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नवगठित दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) अपना पहला एकेडमिक ईयर (2021-22) शुरू करने जा रहा है.
नई दिल्ली, 14 अगस्त। दिल्ली के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नवगठित दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) अपना पहला एकेडमिक ईयर (2021-22) शुरू करने जा रहा है. उसे स्कूल शिक्षा बोर्ड (COBSE) से समकक्षता और दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्डों के साथ इसकी परीक्षा और सर्टिफिकेट के लिए मंजूरी मिल गई है. इस बारे में घोषणा करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साथ सहयोग और सीओबीएसई (Council of Boards of School Education) और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) से अनुमोदन के साथ, डीबीएसई सीखने के मूल्यांकन को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है.

DBSE यानी दिल्ली का अपना बोर्ड
काउंसिल ऑफ बोर्डस ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि, डीबीएसई को सीओबीएसई की मेंबरशिप प्रदान करने पर माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और इसके द्वारा जारी प्रमाण पत्र सीओबीएसई के दूसरे सदस्य-बोर्ड्स के संबंधित प्रमाणपत्रों के समकक्ष (equivalent) होंगे. सीओबीएसई भारत में स्कूली शिक्षा बोर्डों की वास्तविकता/मान्यता को सत्यापित करने के लिए जिम्मेदार है. इससे पहले एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की गवर्निंग काउंसिल, एक इंटर-विश्वविद्यालय संगठन, जो भारत में विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है, ने डीबीएसई के प्रस्ताव को मंजूरी दी. वहीं दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, दिल्ली को CBSE और देश के दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्डों के साथ समानता देने की प्रतिबद्धता जताई.
यह भी पढ़ें: ओडिश सरकार की नई पहल, अंगदान करने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये
दूसरे बोर्डों की तरह मान्यता
इन स्वीकृतियों के साथ डीबीएसई स्कूलों से पास होने वाले छात्रों को सीबीएसई और दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्ड से जारी सर्टिफिकेट के समान ही सार्वभौमिक मान्यता (Universal recognition) और स्वीकृति प्राप्त होगी. डीबीएसई द्वारा जारी मार्कशीट और सर्टिफिकेट सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों और विश्वविद्यालयों द्वारा स्वीकार किए जाएंगे. इस साल की शुरूआत में दिल्ली सरकार ने डीबीएसई के गठन को मंजूरी दी थी. दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक अगले कुछ सालों में दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल डीबीएसई से संबद्ध हो जाएंगे.
इसके अलावा शहर के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के पास भी खुद को डीबीएसई से संबद्ध होने का विकल्प होगा. हाल ही में दिल्ली सरकार ने 159 देशों के 5,500 स्कूलों में अपनी उपस्थिति के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संगठन इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) के साथ सहयोग के एक समझौते पर साइन किए.
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे के बाद आज 4 अप्रैल को खुले हैं बैंक-स्कूल? बाजारों का क्या है हाल? -
Delhi Weather Now: देर शाम अचानक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, आंधी ने मचाया कहर, कल कैसा रहेगा मौसम? -
Delhi Animal Shelter: ‘अब जानवरों पर NO अत्याचार’,दिल्ली में 13 जिलों में SPCA, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान -
Soldierathon के चलते Delhi Metro ने बदला शेड्यूल, कितने बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा, किन लाइनों पर होगा असर? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications