Peddi Box Office Collection Day 1: छा गए राम चरण, ओपनिंग डे की कमाई ने उड़ाए होश, ऐसा रहा पहले दिन का कलेक्शन

Peddi Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' आखिरकार गत 4 जून 2026 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और थिएटर पर आते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था और अब पहले दिन के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि ये इंतजार बेकार नहीं गया है।

फिल्म 'पेड्डी' ने पहले ही दिन की शानदार कमाई
निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म 'पेड्डी' ने पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। राम चरण के स्टारडम और फिल्म के दमदार प्रचार का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दिया है।

Peddi Box Office

एडवांस बुकिंग से ही मिल गए थे ब्लॉकबस्टर के संकेत

-फिल्म की रिलीज से पहले ही 'पेड्डी' ने एडवांस बुकिंग के जरिए जोरदार माहौल बना लिया था। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर इतना उत्साह था कि पेड प्रीव्यू शोज में ही इसने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली थी।

Peddi Movie Review: राम चरण की 'पेड्डी' में दिखा स्पोर्ट्स और इमोशन का तालमेल, मूवी ने जीता दिल, पढ़ें रिव्यू
Peddi Movie Review: राम चरण की 'पेड्डी' में दिखा स्पोर्ट्स और इमोशन का तालमेल, मूवी ने जीता दिल, पढ़ें रिव्यू

-रिलीज से पहले मिले इस शानदार रिस्पॉन्स ने साफ संकेत दे दिए थे कि फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका कर सकती है। यही वजह रही कि पहले दिन देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बरसे करोड़ों

-'पेद्दी' को तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम समेत 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। मल्टी-लैंग्वेज रिलीज का फायदा फिल्म को भरपूर मिला और अलग-अलग क्षेत्रों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सबसे बड़ा योगदान तेलुगू बाजार से आया है, जहां फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

-अगर पेड प्रीव्यू से हुई कमाई को भी शामिल किया जाए तो 'पेड्डी' की कुल ओपनिंग कमाई करीब 69.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो इस साल की सबसे बड़ी शुरुआती कमाइयों में शामिल है।

2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी 'पेड्डी'

-पहले दिन के शानदार प्रदर्शन के साथ 'पेड्डी' ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी शुरुआत की है कि ये सीधे साल 2026 की टॉप ओपनिंग फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

-इस उपलब्धि के साथ राम चरण की फिल्म ने कई चर्चित फिल्मों के शुरुआती रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। खास बात ये है कि फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ का संकेत पहले ही दिन दे दिया है, जिससे आने वाले वीकेंड में इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

राम चरण की स्टार पावर फिर आई काम

पिछले कुछ सालों में राम चरण ने खुद को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल कर लिया है। 'पेड्डी' की ओपनिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी फिल्मों को लेकर दर्शकों में कितना जबरदस्त क्रेज है। फिल्म में उनके दमदार अंदाज और स्पोर्ट्स बैकग्राउंड वाली कहानी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं जाह्नवी कपूर के साथ उनकी जोड़ी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी 'पेड्डी'?

-पहले दिन की कमाई को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'पेड्डी' आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। वीकेंड और छुट्टियों का फायदा मिलने पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। फिलहाल इतना तय है कि राम चरण की ये स्पोर्ट्स ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर चुकी है और अब सभी की नजरें इसके पहले वीकेंड के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।

-'पेड्डी' ने अपनी रिलीज के साथ ही ये साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक बहुप्रतीक्षित फिल्म नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस की बड़ी खिलाड़ी भी है। पहले दिन करीब 69.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ फिल्म ने साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+