Khan Sir :'मोबाइल पर टेप लगाकर खान सर ने की थी गुप्त शादी', बीवी के घूंघट पर देनी पड़ी थी सफाई, उड़ा था मजाक

Khan Sir: बिहार के लोकप्रिय खान सर इस वक्त विवादों में घिरे हैं, उनके ऊपर अपनी ही कोचिंग सेंटर में फायरिंग कराने और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को जबरदस्ती फंसाने का आरोप लगा है, हालांकि खान सर कह रहे हैं कि 'बिहार पुलिस गलत ढंग से जांच कर रही है, भला कोई अपने ही कोचिंग सेंटर में फायरिंग कराएगा।'

इस वक्त पटना की सड़कों पर खान सर के खिलाफ छात्र नारेबाजी कर रहे हैं, ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के स्टूडेंट उन्हें अरेस्ट करने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। फिलहाल मामला गर्माया हुआ है और इसी कारण खान सर न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरह से छाए हुए हैं।

Khan SiR

आपको बता दें कि खान सर पहली बार विवादों में नहीं आए हैं। इससे पहले भी वो बहुत सारी बातों के लिए सुर्खियां बन चुके हैं। दिसंबर 2024 में पटना में BPSC छात्रों के एक बड़े प्रोटेस्ट में खान सर भी शामिल हुए थे, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने भी उनकी आलोचना की थी।

प्रदर्शन स्थल से सीधे अस्पताल पहुंच गए थे खान सर

उस दौरान कई घंटों तक छात्रों के साथ धरना देने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिस पर आलोचकों ने उनपर नाटक करने का आरोप भी लगा दिया था। यहां तक कि खान सर अपनी अचानक हुई शादी और बेगम को लेकर भी लोगों के बीच काफी दिनों तक चर्चा का विषय बने थे।

Khan SiR

साल 2025 में खान सर ने क्यों रचाई थी गुप्त शादी?

दरअसल उन्होंने पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान गुपचुप शादी रचाकर हर किसी को हैरान कर दिया था और इस बाद एक भव्य रिसेप्शन करके अपने जीवन की खुशी के बारे में बताया था, इस रिसेप्शन में पूरे टाइम मिसेज खान 'घूंघट' में नजर आई थीं, जिसके लिए भी खान सर काफी सोशल मीडिया पर ट्रोल किए गए थे, जिसके बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया था, जिस पर उनका काफी मजाक भी बना था।

'फार्महाउस के हलवाइयों के मोबाइल पर टेप चिपकाया'

उन्होंने अपनी कोचिंग क्लास में कहा था कि 'हमारी शादी फार्महाउस में हुई लेकिन जानते हो क्यों नहीं लोगों को पता चली क्योंकि हमने फार्महाउस के मालिक और हलवाइयों को मोबाइल पर टेप चिपका दिया था, जिससे वेडिंग की बात लीक ही नहीं हुई।'

'हमारा परिवार गांव से है और वहां पर घूंघट की परंपरा'

'रही बात घूंघट की तो हमारा परिवार गांव से है और वहां पर घूंघट की परंपरा है इसलिए हमारी पत्नी ने घूंघट रखा था।' जिसके बाद को सोशल मीडिया पर खान सर के खिलाफ कमेंट्स की बौछार हो गई थी, कुछ लोगों ने इन्हें 'बनावटी', 'दोहरा चरित्र' जैसे आरोपों से भी नवाज दिया था, ये मामला काफी दिनों तक सुर्खियां बना था।

Khan SiR

खान सर का पूरा नाम फैसल खान है, वो यूपी से हैं

आपको बता दें कि मूल रूप देवरिया( यूपी) के रहने वाले खान सर का पूरा नाम फैसल खान है, वो बिहार के पटना में कोचिंग सेंटर चलाते हैं और मशहूर यूट्यूबर भी हैं। MuslimMirror.com ने उन्हें 2025 के सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की सूची में शामिल किया है। उनके पिता एक कॉन्ट्रैक्टर थे और उनकी मां एक गृहिणी थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भटपार रानी में पूरी की और बाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की, जहां उन्होंने बैचलर ऑफ़ साइंस और भूगोल में मास्टर डिग्री हासिल की। उनकी पत्नी का नाम एएस खान यानी कि ऐमन सिद्दीकी है।

Khan SiR

खान GS रिसर्च सेंट से लोकप्रिय हुए Khan sir

खान सर ने अपना YouTube चैनल, 'खान GS रिसर्च सेंटर' शुरू किया। 2021 में, उन्होंने ऑनलाइन कोर्स देने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जो कि तूफानी तरह से लोकप्रिय हो गया। वैसे वो सोशल सर्विस से भी जुड़े हुए हैं। 2025 में उन्होंने पटना में एक अस्पताल खोला, जिसका मकसद लोगों को कम कीमत पर मेडिकल सेवाएं देना है, इस अस्पताल में इलाज कई सरकारी अस्पतालों से भी कम हैं और यहां आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के इलाज को प्राथमिकता दी जाती है।

यह पढ़ें: Khan Sir Row: 'रील मास्टर को भेजो जेल', खान सर के खिलाफ सड़कों पर छात्र, क्यों लगाए हाय-हाय के नारे?
यह पढ़ें: Khan Sir Row: 'रील मास्टर को भेजो जेल', खान सर के खिलाफ सड़कों पर छात्र, क्यों लगाए हाय-हाय के नारे?
यह पढ़ें:Khan Sir पर गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुई FIR, क्या अब होने वाली है गिरफ्तारी? झूठ बोलकर बुरे फंसे
यह पढ़ें:Khan Sir पर गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुई FIR, क्या अब होने वाली है गिरफ्तारी? झूठ बोलकर बुरे फंसे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+