Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त पर नया अपडेट, जून में किस दिन मिलेंगे1500-1500 रुपए?

MP Ladli Behna Yojana 37th Installment Date: मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनें 36वीं किस्त मिलने के बाद अब अगली यानी 37वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। जून का महीना राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त ट्रांसफर करने वाले हैं। इसे लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कब आएगा लाड़ली बहनों के खाते में पैसा...

गौरतलब है कि इससे पहले 13 मई 2026 को सीएम डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी से 36वीं किस्त जारी की थी, जिसके तहत 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई थी।

MP Ladli Behna Yojana 37th Installment Date

नवंबर 2025 में योजना की राशि में की गई बढ़ोतरी के बाद से लाड़ली बहनों को हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

  • आम लाभार्थी महिलाएं: इन्हें हर महीने 1,500 रुपए (यानी सालाना 18,000 रुपए) सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं।
  • पेंशन पाने वाली महिलाएं: जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन पा रही हैं, उन्हें इस योजना के तहत हर महीने 900 रुपए की राशि दी जा रही है।

इस बार भी योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 1,500 रुपए की राशि सीधे भेजी जाएगी। मई 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में कुल 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

महिलाओं के खाते में कब आएगी 37वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार इस बार 10 जून से 15 जून, 2026 के बीच लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, फाइनल तारीख को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 37वीं किस्त का लाभ (अपात्रता लिस्ट)

सरकार ने इस योजना के लिए कुछ कड़े नियम तय किए हैं, जिनके दायरे में आने वाली महिलाओं को इस किस्त की लिस्ट से बाहर रखा गया है:

  • जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है।
  • जिनके परिवार की कुल सालाना कमाई 2.5 लाख रुपए से अधिक है या परिवार में कोई टैक्स भरता (Taxpayer) है।
  • जिनके परिवार के पास कुल मिलाकर 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन है।
  • जिनके परिवार के पास चार पहिया गाड़ी (ट्रैक्टर को छोड़कर) मौजूद है।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी (पक्की या संविदा) में है या रिटायरमेंट के बाद पेंशन पा रहा है।
Ladki Bahin Yojana: 80 लाख महिलाएं योजना से हुईं बाहर? सीएम फडणवीस का आया जवाब
Ladki Bahin Yojana: 80 लाख महिलाएं योजना से हुईं बाहर? सीएम फडणवीस का आया जवाब

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम (How to Check Name in Beneficiary List)

अगर आप भी यह चेक करना चाहती हैं कि आपके खाते में इस बार पैसा आएगा या नहीं, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी पेमेंट का स्टेटस देख सकती हैं:

1. सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र आईडी (Samagra ID) डालनी होगी।
4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें, जिससे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा।
5. मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करें।
6. ओटीपी वेरिफाई होने के बाद "सर्च" ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके पेमेंट का पूरा स्टेटस स्क्रीन पर खुल जाएगा।

ध्यान रहे कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का खुद का बैंक खाता होना जरूरी है, जो आधार कार्ड से लिंक हो और उसमें डीबीटी (DBT) चालू हो। साथ ही समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी (e-KYC) होना जरूरी है।

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना का मिनटों में कैसे करें आवेदन? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना का मिनटों में कैसे करें आवेदन? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+