होम
 » 
दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के दिग्गज जाट नेता हैं। साथ ही वे हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री भी। वे लोकसभा में राष्ट्रीय लोक दल के साथ हिसार सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2014 में उन्होंने चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को 31,847 मतों से पराजित किया था। वह भारतीय संसद के इतिहास में सबसे कम उम्र के सांसद हैं। 2018 में पारिवारिक विवाद के चलते दुश्‍यंत को आईएनएलडी से निष्‍कासित कर दिया गया, जिसके बाद उन्‍होंने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) लॉन्‍च की। इस पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 सीटें जीतीं, जिसके बाद दुष्‍यंत हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री बने।. .

दुष्यंत चौटाला जीवनी

दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के दिग्गज जाट नेता हैं। साथ ही वे हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री भी। वे लोकसभा में राष्ट्रीय लोक दल के साथ हिसार सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2014 में उन्होंने चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को 31,847 मतों से पराजित किया था। वह भारतीय संसद के इतिहास में सबसे कम उम्र के सांसद हैं। 2018 में पारिवारिक विवाद के चलते दुश्‍यंत को आईएनएलडी से निष्‍कासित कर दिया गया, जिसके बाद उन्‍होंने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) लॉन्‍च की। इस पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 सीटें जीतीं, जिसके बाद दुष्‍यंत हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री बने।

और पढ़ें
By Ajay M V Updated: Monday, October 28, 2019, 01:14:17 PM [IST]

दुष्यंत चौटाला निजी जीवन

पूरा नाम दुष्यंत चौटाला
जन्म तिथि 03 Apr 1988 (उम्र 36)
जन्म स्थान हिसार, हरियाणा
पार्टी का नाम Jannayak Janata Party
शिक्षा Graduate
व्यवसाय कृषिविद, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, खिलाड़ी
पिता का नाम श्री अजय सिंह चौटाला
माता का नाम श्रीमती नयन तारा

दुष्यंत चौटाला शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति: ₹29.26 CRORE
सम्पत्ति:₹36.13 CRORE
उत्तरदायित्व: ₹6.87 CRORE

दुष्यंत चौटाला के बारे में रोचक जानकारी

वह शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने, जो हमारे देश के युवाओं के लिए अधिकतम नौकरी के अवसर प्रदान करता है और हरियाणा की संस्कृति और विरासत का संरक्षण और प्रचार करते हैं।

दुष्यंत चौटाला का राजनीतिक जीवन

2019
  • 2019 के विधानसभा चुनाव में दुष्‍यंत चौटाला ने उचाना-कलां से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता को 47,452 वोटों से हराया। साथ ही उनकी पार्टी ने 11 सीटें जीतीं। जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों बहुमत हासिल करने में पीछे रह गईं। चौटाला की पार्टी ने भाजपा को समर्थन दिया, जिसके बाद 27 अक्टूबर को दुष्‍यंत ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।
2018
  • पारिवारिक विवाद के चलते दुश्‍यंत्र चौटाला को आईएनएलडी से निष्‍कासित कर दिया गया। उसके बाद उन्‍होंने स्‍वयं की पार्टी जननायक जनता पार्टी बनायी। इस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों को कड़ी टक्कर दी।
2016
  • वाणिज्य पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए।
2016
  • अनुमान पर समिति के सदस्य नियुक्त किए गए।
2015
  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय संबंधी परामर्श समिति के सदस्य चुने गए।
2015
  • बाल और डब्‍ल्‍यू ए एस एच फोरम हेतु सांसद समूह के सह-संयोजक नियुक्त किए गए।
2015
  • सभा पटल पर रखे गए पत्रों (लोक सभा) संबंधी समिति के सदस्य चुने गए।
2014
  • शहरी विकास पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए। उन्‍होंने इस पद पर अपनी सेवाए 1 सितम्‍बर 2014 से 14 दिसम्‍बर 2016 तक दीं।
2014
  • लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) पार्टी के नेता हैं।
2014
  • हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) पार्टी के कुलदीप बिश्नोई को हराकर 16 वीं लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला चुने गए।

दुष्यंत चौटाला की उपलब्धिया‍ँ

वह जननायक और चौधरी देवीलाल विद्यापीठ, सिरसा के उपाध्यक्ष थे। वह अधिकांश अंगदान कराने (आंखों के दान) (10,458) के संबंध में गिनीज विश्व रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की शताब्दी जयंती पर हरियाणा में 10 हजार पौधे रोपने की योजना बनाई। 13 मार्च 2013 हरियाणा में रक्तदान शिविर में उन्होंने 6380 रक्त इकाइयों को एकत्रित किया। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में "भारत के संसद के सबसे युवा सदस्य" के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने 2005 में टोक्यो, जापान में युवा संसद के आईपीयू वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Disclaimer: The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X