Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नवीन पटनायक

नवीन पटनायक
नवीन पटनायक भारतीय राज्य ओडिशा के 14वे मुख्य मंत्री हैं। इनका जन्म 16 अक्टूबर 1946 को कटक में हुआ था। इनके पिता का नाम बीजू पटनायक था, जिनके निधन के बाद नवीन पटनायक ने राजनीति में कदम रखा। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के वेल्हम बॉयज़ स्कूल से पूरी की, जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से नवीन पटनायक ने कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अपने पिता के निधन के बाद पटनायक ने 1997 में राजनीति प्रवेश करने फैसला किया। जिसमें 1998 में उन्होंने अपने पिता के नाम पर पार्टी बनाई और उसका नाम बीजू जनता दल रखा। उन्हें पहली बार मार्च 2000 में ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।. .
By Zainab Ashraf | Tuesday, March 5, 2019, 06:28:51 PM [IST]

नवीन पटनायक जीवनी

नवीन पटनायक भारतीय राज्य ओडिशा के 14वे मुख्य मंत्री हैं। इनका जन्म 16 अक्टूबर 1946 को कटक में हुआ था। इनके पिता का नाम बीजू पटनायक था, जिनके निधन के बाद नवीन पटनायक ने राजनीति में कदम रखा। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के वेल्हम बॉयज़ स्कूल से पूरी की, जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से नवीन पटनायक ने कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अपने पिता के निधन के बाद पटनायक ने 1997 में राजनीति प्रवेश करने फैसला किया। जिसमें 1998 में उन्होंने अपने पिता के नाम पर पार्टी बनाई और उसका नाम बीजू जनता दल रखा। उन्हें पहली बार मार्च 2000 में ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।

और पढ़ें

नवीन पटनायक निजी जीवन

पूरा नाम नवीन पटनायक
जन्म तिथि 16 Oct 1946 (उम्र 79)
जन्म स्थान कटक
पार्टी का नाम Biju Janata Dal
शिक्षा Graduate
व्यवसाय राजनेता, लेखक
पिता का नाम बीजू पटनायक
माता का नाम ज्ञान पटनायक
धर्म हिंदू
वेबसाइट http://cm.odisha.gov.in/

नवीन पटनायक शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹71.08 CRORE
सम्पत्ति
₹71.08 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

नवीन पटनायक के बारे में रोचक जानकारी

राजनीती में आने से पहले नवीन पटनायक लेखक थे। हालांकि अब भी वे कभी-कभी लिखते हैं। आपने अब तक चार किताबें लिखी हैं। यहीं नहीं उन्हें ऑयल पेंटिंग करने का भी शौक़ है।

नवीन पटनायक का राजनीतिक जीवन

  • 2014: पटनायक ने 2014 के भारतीय आम चुनावों और ओडिशा विधानसभा के चुनावों में भारी जीत हासिल की, और 21 मई 2014 को फिर से ओडिशा के मुख्यमंत्री बने।
  • 2009: वे लगातार तीसरी बार 21 मई 2009 राज्य के प्रमुख चुने गए।
  • 2004: 16 मई 2004 को, वे दूसरी बार राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए।
  • 2000: 5 मार्च 2000 को, नवीन पटनायक पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए।
  • 1998: नवीन पटनायक अस्का संसदीय क्षेत्र से 12 वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए।
  • 1997: वे इस्पात और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य, वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति के सदस्य और संसद की पुस्तकालय समिति के सदस्य बने।
  • 1997: 1997-नवीन पटनायक उपचुनाव में अस्का संसदीय क्षेत्र से 11वीं बार लोकसभा के लिए चुने गए।

नवीन पटनायक की उपलब्धिया‍ँ

2010 के एनडीटीवी ओपिनियन पोल द्वारा नवीन पटनायक को भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का दर्जा दिया गया। यही नहीं उन्हें 2010 में इंडिया टुडे -ओआरजी-मर्ग मूड ऑफ दी नेशन पोल द्वारा भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची में रखा गया था। इसके साथ ही 2013 में आये उष्णकटिबंधीय चक्रवात तूफान फीलिन से लगभग एक लाख लोगों को बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद 2017 में पटनायक को आउटलुक द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रबंधक के पुरस्कार से नवाज़ा गया। साथ ही उन्हें जनवरी 2018 पुणे में हुये आठवें भारतीय छात्र संसद में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से आदर्श मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+