Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी
नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री हैं, जिन्होंने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली जीत का नेतृत्व किया। मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। 2014 में बीजेपी की बहुमत से जीत के लिये मोदी को श्रेय दिया जाता है और यह साल 1984 के बाद पहली बार हुआ। मोदी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था, बचपन में वो चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे और बाद में खुद का चाय स्टॉल भी चलाया। मोदी 8 साल की उम्र में आरएसएस के संपर्क में आए और यहां से संगठन के साथ एक लंबा साथ शुरू हुआ। वो साल 1985 में बीजेपी में शामिल हो गए। आरएसएस के साथ लंबे समय तक रहने के बाद, भारतीय जनता पार्टी में आये और फिर उनके राजनीतिक सफर में तब तीव्र गति आयी, जब वे गुजरात के मुख्‍यमंत्री चुने गये।. .
By Rashmi | Sunday, June 9, 2024, 08:36:10 PM [IST]

नरेंद्र मोदी जीवनी

नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री हैं, जिन्होंने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली जीत का नेतृत्व किया। मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। 2014 में बीजेपी की बहुमत से जीत के लिये मोदी को श्रेय दिया जाता है और यह साल 1984 के बाद पहली बार हुआ। मोदी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था, बचपन में वो चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे और बाद में खुद का चाय स्टॉल भी चलाया। मोदी 8 साल की उम्र में आरएसएस के संपर्क में आए और यहां से संगठन के साथ एक लंबा साथ शुरू हुआ। वो साल 1985 में बीजेपी में शामिल हो गए। आरएसएस के साथ लंबे समय तक रहने के बाद, भारतीय जनता पार्टी में आये और फिर उनके राजनीतिक सफर में तब तीव्र गति आयी, जब वे गुजरात के मुख्‍यमंत्री चुने गये।

और पढ़ें

नरेंद्र मोदी निजी जीवन

पूरा नाम नरेंद्र मोदी
जन्म तिथि 17 Sep 1950 (उम्र 75)
जन्म स्थान वडनगर, मेहसाना (गुजरात)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम दामोदरदास मूलचंददास मोदी
माता का नाम Smt. Hiraben Damodardas Modi
जीवनसाथी का नाम श्रीमती जशोदाबेन मोदी
जीवनसाथी का व्यवसाय गृहिणी
धर्म हिंदू
वेबसाइट http://www.narendramodi.in

नरेंद्र मोदी शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹3.02 CRORE
सम्पत्ति
₹3.02 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

नरेंद्र मोदी के बारे में रोचक जानकारी

जब मोदी 8 साल के थे, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आए। साल 1970 में 20 साल की उम्र में, वह आरएसएस से इतना प्रभावित थे कि पूरी तरह से आरएसएस प्रचारक बन गये और 1971 में मोदी औपचारिक रूप से आरएसएस में शामिल हो गये।

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जीवन

  • 2024: 09 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसी के साथ नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम नहेरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे नेता बन गए हैं। पीएम मोदी को वाराणसी सीट पर 612970 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 460457 वोट हासिल हुए। पीएम मोदी ने अजय राय को 152513 वोटों से हराया।
  • 2019 : 30 मई को नरेंद्र मोदी ने फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 31 मई को कैबिनेट का विस्‍तार किया। पीएमओ के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, मिनिस्‍ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रिएवांसेस एंड पेंशन, डिपार्टमेंट ऑफ स्‍पेस और वो सभी मंत्रालय स्‍वयं के पास रखे, जो किसी अन्‍य मंत्री को आवंटित नहीं हुए।
  • 2019 : 23 मई को नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से सांसद चुने गये। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर कांग्रेस के नेता अजय राय को हराया। इसी जीत के साथ उन्‍हें फिर से भारत का प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 2014 : नरेंद्र मोदी 14वें और भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री के रूप में चुने गए। मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह ब्रिटिश साम्राज्य से भारत की आजादी के बाद पैदा हुए पहले प्रधान मंत्री बने।
  • 2012 : मोदी फिर से मणिनगर से चुने गए। इस बार उन्होंने भट्ट श्वेता संजीव को 34097 मतों से पराजित किया। उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री के रूप में चौथे कार्यकाल के लिये शपथ ली। बाद में उन्होंने 2014 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।
  • 2007 : 23 दिसंबर 2007 को, मुख्यमंत्री के रूप में मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ और 20 दिसंबर 2012 को पूरा हुआ। इस बार फिर उन्हें मणिनगर से जीत हासिल हुई। उन्होंने कांग्रेस के दिनशा पटेल को हराया।
  • 2002 : 2002 में उन्होंने मणिनगर से चुनाव लड़ा और बेहतरीन जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के ओझा यतिनभाई नरेंद्र कुमार को 38256 मतों से पराजित किया। उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी के लिये भी चुना गया।
  • 2001 : केशुभाई पटेल का स्वास्थ्य खराब हुआ और बीजेपी ने उप-चुनावों में कुछ राज्य विधानसभा सीटें खो दी। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पटेल की जगह मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी। 7 अक्टूबर 2001 को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 24 फरवरी 2002 को, उन्होंने राजकोट - द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस के अश्विन मेहता को 14,728 मतों से पराजित किया। यह उनकी पहली और बहुत छोटी समयसीमा थी।
  • 1995 : वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव चुने गए और नई दिल्ली चले गए। उन्होंने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया। मोदी को 1996 में बीजेपी के महासचिव (संगठन) के रूप में पदोन्नत दिया गया।
  • 1990 : मोदी ने 1990 में लालकृष्ण आडवाणी की राम रथ यात्रा और 1991 में मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा आयोजित करने में मदद की।
  • 1987 : मोदी को बीजेपी की गुजरात इकाई के ऑर्गेनाइजिंग सचिव के रूप में निर्वाचित किया गया था।
  • 1986 : एल के आडवाणी के बाद, मोदी भाजपा के अध्यक्ष बने। उस समय आरएसएस ने बीजेपी के भीतर अपने सदस्यों को महत्वपूर्ण पदों पर रखने का फैसला किया।
  • 1985 : मोदी को आरएसएस ने बीजेपी को सौंपा था। बाद में 1987 में मोदी ने अहमदाबाद नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के अभियान को व्यवस्थित करने में मदद की और बीजेपी ने चुनाव में जीत दर्ज की।
  • 1979 : 1979 में वह आरएसएस संभग प्रचारक बन गए। सूरत और वडोदरा के क्षेत्रों में आरएसएस गतिविधियों से जुड़ गये। वह दिल्ली में आरएसएस के लिए काम करने गये। जहां उन्हें आपातकाल के इतिहास के बारे में आरएसएस के संस्करण का शोध और लेखन के लिए रखा गया था।
  • 1978 : वे आरएसएस के संभाग प्रचारक बने। सूरत एवं वडोदरा में होने वाले संघ के कार्यक्रमों में वे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने लगे।
  • 1975 : आरएसएस द्वारा नरेंद्र मोदी को "गुजरात लोक संघ समिति" का महासचिव नियुक्त किया गया था। आपातकाल के दौरान, गिरफ्तारी से बचने के लिए मोदी को अंडरग्राउंड होने के लिए मजबूर होना पड़ा। वह सरकार का विरोध करने वाली पैम्फलेट की प्रिंटिंग में शामिल थे।

पूर्व इतिहास

  • 1967: उन्होंने वडनगर में अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी की। पारिवारिक तनाव के कारण, उन्होंन घर छोड़ दिया। मोदी ने उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भारत में यात्रा के दौरान लगभग दो साल बिताए।
  • 1960s: मोदी ने बचपन में वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की मदद की। बाद में वह बस स्टैंड के पास अपने भाई के साथ एक चाय स्टॉल चलाने लगे।

नरेंद्र मोदी की उपलब्धिया‍ँ

इंडिया टुडे द्वारा 2007 के एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में मोदी सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री साबित हुए। टाइम मैगजीन के एशियाई संस्करण के कवर पेज पर दिखाई दिये। 2014 में सीएनएन-आईबीएन न्यूज नेटवर्क द्वारा इंडियन ऑफ द ईयर चुने गये। वह 2014, 2015 और 2017 में टाइम मैगजीन के विश्व में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में से एक थे। 2014 और 2016 में टाइम मैगजीन रीडर्स पोल में मोदी को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ यानि कि साल के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति का खिताब हासिल किया।
फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें साल 2014 में दुनिया का 15वां सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना। उन्हें 2015, 2016 और 2018 में दुनिया में 9वें सबसेशक्तिशाली व्यक्ति का दर्जा मिला। 2015 में मोदी "फॉर्च्यून मैगजीन की" दुनिया के सबसे महान नेताओं "की पहली वार्षिक सूची में पांचवें स्थान पर थे। अपनी प्रीमियरशिप के दौरान, भारत 2018 में विश्व बैंक द्वारा बिजनेस रैंकिंग की लिस्ट में 100 वें स्थान पर पहुंच गया।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+