Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू पेशे से एक क्रिकेट खिलाड़ी, पर्यटन मंत्री, पंजाब राज्य के सांस्कृतिक मामलें और संग्रहालय मंत्री रह चुके हैं। सिद्धू 2004 में बीजेपी टिकट पर अमृतसर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2006 में सिद्धू ने हत्या के आरोपों का सामना करने के बाद लोकसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। 2009 में उन्होंने अपने कांग्रेस विरोधी सुरिंदर सिंगला को 77ए626 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। सिद्धू ने 2014 के लोकसभा चुनावों में चुनाव नहीं लड़ा था। मोदी सरकार ने अप्रैल 2016 में सिद्धू को राज्यसभा में नामांकित किया। हालांकि, उन्होंने 18 जुलाई, 2016 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने सितंबर 2016 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने अवाज-ए-पंजाब (एईपी) नामक एक मोर्चा लॉन्च किया। जनवरी 2017 मेंए सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 2017 पंजाब विधानसभा चुनावों में पूर्वी अमृतसर से चुनाव लड़ते हुए, उन्होंने 42,809 मतों के अंतर से चुनाव जीता।. .
By Rashmi | Tuesday, September 28, 2021, 04:00:07 PM [IST]

नवजोत सिंह सिद्धू जीवनी

नवजोत सिंह सिद्धू पेशे से एक क्रिकेट खिलाड़ी, पर्यटन मंत्री, पंजाब राज्य के सांस्कृतिक मामलें और संग्रहालय मंत्री रह चुके हैं। सिद्धू 2004 में बीजेपी टिकट पर अमृतसर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2006 में सिद्धू ने हत्या के आरोपों का सामना करने के बाद लोकसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। 2009 में उन्होंने अपने कांग्रेस विरोधी सुरिंदर सिंगला को 77ए626 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। सिद्धू ने 2014 के लोकसभा चुनावों में चुनाव नहीं लड़ा था। मोदी सरकार ने अप्रैल 2016 में सिद्धू को राज्यसभा में नामांकित किया। हालांकि, उन्होंने 18 जुलाई, 2016 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने सितंबर 2016 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने अवाज-ए-पंजाब (एईपी) नामक एक मोर्चा लॉन्च किया। जनवरी 2017 मेंए सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 2017 पंजाब विधानसभा चुनावों में पूर्वी अमृतसर से चुनाव लड़ते हुए, उन्होंने 42,809 मतों के अंतर से चुनाव जीता।

और पढ़ें

नवजोत सिंह सिद्धू निजी जीवन

पूरा नाम नवजोत सिंह सिद्धू
जन्म तिथि 20 Oct 1963 (उम्र 62)
जन्म स्थान पटियाला, पंजाब
पार्टी का नाम Indian National Congress
शिक्षा स्नातक प्रोफेशनल
व्यवसाय क्रिकेटर, कमेंटेटर और राजनीतिज्ञ
पिता का नाम सरदार भगवंत सिंह
माता का नाम निर्मल सिद्धू
जीवनसाथी का नाम नवजोत कौर सिद्धू
जीवनसाथी का व्यवसाय डॉक्टर / राजनीतिज्ञ
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री
धर्म सिक्ख
वेबसाइट sherryontopp.com

नवजोत सिंह सिद्धू शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹45.37 CRORE
सम्पत्ति
₹45.91 CRORE
उत्तरदायित्व
₹54.25 LAKHS

नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में रोचक जानकारी

उनका उपनाम शैरी है। उनके क्रिकेट करियर के दौरान लोग उनके उत्कृष्ट बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए उन्हें सिक्सर सिद्धू भी कहते थे और शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए उन्हें जोंटी सिंह कहा जाता था। नवजोत सिंह सिद्धू अपने एक-लाइनर उद्धरण के लिए प्रसिद्ध हैं जिन्हें सिद्धुइज्.म कहा जाता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने 'मुझसे शादी करोगी' और 'एबीसीडी 2' फिल्मों के कैमियो में विशेष भूमिका निभाई थी। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'मेरा पिंड' में भी अभिनय किया।

नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक जीवन

  • 2021 : सिद्धू ने 28 जुलाई 2021 को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 2021 : नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बनाए गए।
  • 2019 : सिद्धू ने 14 जुलाई 2019 को पंजाब के कैबिनट मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया।
  • 2017 : सिद्धू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब विधानसभा चुनावों में अमृतसर पूर्व से चुनाव जीता और पंजाब राज्य के पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों और संग्रहालय मंत्री बने।
  • 2016 : उन्होंने 18 जुलाई को राज्य सभा से इस्तीफा दे दिया।
  • 2016 : सिद्धू ने 28 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
  • 2013 : वे कॉमेडी शो के जज के रूप में और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के साथ स्थायी अतिथि के रूप में जुड़े। एक राजनेता के रूप में लोगों ने उनकी आलोचना की लेकिन बाद में विशेष रूप से कॉमेडी शो के दौरान उनके एक-लाइनर की वजह से वही लोग उनके प्रशंसक बन गए ।
  • 2009 : उन्होंने 2009 के आम चुनावों में चुनाव लड़ा और अमृतसर की सीट को बरकरार रखा।
  • 2007 : उन्होंने एक अच्छे बहुमत के साथ उप-चुनाव जीता।
  • 2004 : 2004 में सिद्धू बीजेपी टिकट पर अमृतसर से लोकसभा के लिए चुने गए।

पूर्व इतिहास

  • 1999: उन्होंने दिसंबर 1 999 में क्रिकेट के सभी रूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। उन्होंने 51 टेस्ट और 136 वन डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 7,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। उन्होंने 18 साल के कैरियर में 27 प्रथम श्रेणी की शतक बनाई।
  • 1981: सिद्धू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के साथ शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने 1983 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की। सिद्धू ने ज्यादातर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में पारी खेली ।

नवजोत सिंह सिद्धू की उपलब्धिया‍ँ

सिद्धू को 1989 के पांच भारतीय क्रिकेटरों में से एक माना जाता है।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+