Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव
तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे हैं। तेजस्‍वी इस वक्‍त राष्‍ट्रीय जनता दल में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल चुके हैं और वे राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान सभा के लिए चुने गये। आठवीं पास करने के बाद उन्‍होंने स्‍कूल छोड़ दिया और अपना अधिकतम समय क्रिकेट को देने लगे। तेजस्‍वी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्‍सा भी रह चुके हैं। हालांकि वहां वे ज्यादा दिन नहीं टिके और राजनीति में आ गये।. .
By Rashmi | Thursday, February 15, 2024, 03:31:37 PM [IST]

तेजस्वी प्रसाद यादव जीवनी

तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे हैं। तेजस्‍वी इस वक्‍त राष्‍ट्रीय जनता दल में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल चुके हैं और वे राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान सभा के लिए चुने गये। आठवीं पास करने के बाद उन्‍होंने स्‍कूल छोड़ दिया और अपना अधिकतम समय क्रिकेट को देने लगे। तेजस्‍वी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्‍सा भी रह चुके हैं। हालांकि वहां वे ज्यादा दिन नहीं टिके और राजनीति में आ गये।

और पढ़ें

तेजस्वी प्रसाद यादव निजी जीवन

पूरा नाम तेजस्वी प्रसाद यादव
जन्म तिथि 09 Nov 1989 (उम्र 36)
जन्म स्थान गोपालगंज, बिहार, भारत
पार्टी का नाम Rashtriya Janata Dal
शिक्षा 8th Pass
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
पिता का नाम लालू प्रसाद यादव
माता का नाम राबड़ी देवी
जीवनसाथी का नाम राजश्री यादव
जीवनसाथी का व्यवसाय गृहणी
संतान 1 पुत्री
धर्म हिंदू
जाति अहीर
वेबसाइट https://twitter.com/yadavtejashwi

तेजस्वी प्रसाद यादव शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹7.1 CRORE
सम्पत्ति
₹9.01 CRORE
उत्तरदायित्व
₹1.91 CRORE

तेजस्वी प्रसाद यादव के बारे में रोचक जानकारी

वे एक पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली डेयरडेविल्स के सदस्य रह चुके हैं।
तेजस्वी डीपीएस दिल्ली में पढते थे लेकिन उनकी शिक्षा नौंवी तक ही रह गयी।
सहायता के लिए शेयर किए गए नंबर पर तेजस्वी को 44000 से अधिक विवाह प्रस्ताव मिले थे।

तेजस्वी प्रसाद यादव का राजनीतिक जीवन

  • 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में राघोपुर से राजद के टिकट पर एक बार फिर तेजस्वी यादव मैदान में हैं।
  • 2024: नीतीश कुमार के पाला बदलकर भाजपा के साथ सरकार बनाने के कारण तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री पद का त्याग करना पडा। तेजस्वी 28 जनवरी 2024 से एक बार फिर बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता हैं।
  • 2022: पाला बदलने के लिए मशहूर नीतीश कुमार इस बार भाजपा को झटका देते हुए राजद के साथ आ गए, जिसके बाद 10 अगस्त 2022 को तेजस्वी यादव एक बार फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री बन गए।
  • 2020: कोरोना काल में और पिता लालू यादव की अनुपस्थिति में तेजस्वी ने राष्ट्रीय जनता दल का नेतृत्व करते हुए पार्टी को विधान सभा चुनाव में सबसे ज़्यादा सीटें जितवाने के साथ-साथ स्वयं भी राघोपुर से चुनकर एक बार फिर बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता बने।
  • 2017: 26 जुलाई 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार नाटकीय रूप से पाला बदलते हुए महागठबंधन सरकार को भंग कर भाजपा के साथ आ गए फलस्वरूप तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री का पद गंवाकर बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता बने।
  • 2015: तेजस्वी यादव राजद के टिकट पर वैशाली जिले के राघोपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के सतीश कुमार को 22,733 मतों से हराकर पहली बार विधान सभा पहु‍ँचे और महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बने।
  • :

पूर्व इतिहास

  • 2021: तेजस्वी यादव 9 दिसंबर 2021 को रचेल उर्फ राजश्री यादव के साथ विवाह बंधन में बंधे।
  • 2008: तेजस्वी यादव आईपीएल में तत्कालीन दिल्ली डेयरडेविल्स के सदस्य थे।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+