Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय राजनेता हैं। वे उत्तर प्रदेश के 20 वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इटावा में सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के ढोलपुर में ढोलपुर मिलिटरी स्कूल में दाखिला लिया। वे पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री के लिए अध्ययन करने ऑस्ट्रेलिया गए। 24 नवंबर, 1999 को डिंपल यादव से उनका विवाह हो गया। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने मार्च 2012 में 38 साल की उम्र में शपथ ली। उन्होंने 11 मार्च 2017 को इस्तीफा दे दिया।. .
By Rashmi | Thursday, February 15, 2024, 03:36:11 PM [IST]

अखिलेश यादव जीवनी

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय राजनेता हैं। वे उत्तर प्रदेश के 20 वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इटावा में सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के ढोलपुर में ढोलपुर मिलिटरी स्कूल में दाखिला लिया। वे पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री के लिए अध्ययन करने ऑस्ट्रेलिया गए। 24 नवंबर, 1999 को डिंपल यादव से उनका विवाह हो गया। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने मार्च 2012 में 38 साल की उम्र में शपथ ली। उन्होंने 11 मार्च 2017 को इस्तीफा दे दिया।

और पढ़ें

अखिलेश यादव निजी जीवन

पूरा नाम अखिलेश यादव
जन्म तिथि 01 Jul 1973 (उम्र 52)
जन्म स्थान 01-07-1973
पार्टी का नाम Samajwadi Party
शिक्षा 12 वीं पास
व्यवसाय Post Graduate
पिता का नाम मुलायम सिंह यादव
माता का नाम मालती देवी
जीवनसाथी का नाम डिंपल यादव
जीवनसाथी का व्यवसाय लोकसभा सांसद
संतान 1 पुत्र 2 पुत्री
धर्म हिंदू
वेबसाइट www.akhileshyadav.com

अखिलेश यादव शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹41.03 CRORE
सम्पत्ति
₹42.03 CRORE
उत्तरदायित्व
₹99.86 LAKHS

अखिलेश यादव के बारे में रोचक जानकारी

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे मुख्यमंत्री बने। उन्होंने तीन बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। अखिलेश ने 2017 यूपी राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 10ए000 किलोमीटर की यात्रा की और यूपी में 800 रैलियों का आयोजन किया। ग्रामीण जीवन के विकास और किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में उनकी सक्रिय भागीदारी उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर का जीवंत उदाहरण है। चूंकि वे भारतीय राजनीति में युवा चेहरों में से एक माने जाते हैं, उन्होंने युवा पीढ़ी के कल्याण के लिए अनेक अच्छे कदम उठाए हैं।

अखिलेश यादव का राजनीतिक जीवन

  • 2022: उप्र विधान सभा चुनाव में अखिलेश करहल से सत्यपाल सिंह बघेल को हराकर विधायक बने लेकिन समाजवादी पार्टी को जीत नहीं दिलवा सके और विधान सभा में विपक्ष के नेता पद से ही संतोष करना पडा।
  • 2019: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की टिकट पर आजमगढ से लोक सभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।
  • 2017 : अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व किया और भाजपा द्वारा बड़ी हार का स्वाद चखा।
  • 2012 : उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा परिषद का सदस्य बनने के लिए उन्होंने 15वीं लोकसभा के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 2012 : वे 15 मार्च 2012 को उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे मुख्यमंत्री बने। उस समय उनकी उम्र 38 वर्ष थी।
  • 2012 : उन्हें 10 मार्च 2012 को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का नेता नियुक्त किया गया।
  • 2009 : वे तीसरी अवधि के लिए 14वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए।
  • 2007 : वे एकबार फिर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन संबंधी समिति के सदस्य बन गए।
  • 2004 : वे दूसरे कार्यकाल के लिए 14वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। बाद में वे विभिन्न समितियों के सदस्य बन गए जैसे शहरी विकास समिति, सांसदों के लिए कंप्यूटर प्रावधान समिति, दलों के कार्यालय, लोकसभा सचिवालय के अधिकारी आदि।
  • 2002 : उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था। इस से पहले वे दो साल के लिए आचार संबंधी समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत थे।
  • 2000 : वर्ष 2000 में उप-चुनाव में वे कन्नौज से 13 वीं लोकसभा में चुने गए।

अखिलेश यादव की उपलब्धिया‍ँ

उनकी पहली उपलब्धि उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनना थी। उन्हें समाजवादी पार्टी की छवि बदलने और अपने चुनाव अभियान में आधुनिक तत्वों को पेश करने का श्रेय है। ग्रामीण जीवन के विकास तथा किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में उनकी सक्रिय भागीदारी उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर का जीवंत उदाहरण है। उनकी साइकिल रैलियों को एक बड़ी सफलता मिली क्योंकि यह विभिन्न समुदायों के मतदाताओं के बीच विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय हो गई।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+