संदेशखाली हिंसा पर गर्माई सियासत, पुलिस लाठीचार्ज के बीच घायल हुए पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार उस समय घायल हो गए, जब पार्टी कार्यकर्ता संदेशखाली में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। यहां महिलाएं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों द्वारा उनके खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

इससे पहले दिन में, बंगाल पुलिस ने सुकांत मजूमदार को उत्तर 24 परगना जिले के ताकी में एक गेस्ट हाउस से बाहर निकलने से रोक दिया।

Sukanta Majumdar

भाजपा नेताओं को संदेशखाली की ओर जाने से रोकने के लिए भारी पुलिस तैनाती की गई, जहां धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया और संदेशखाली की ओर अपना मार्च जारी रखा, जिससे पुलिस के साथ झड़प हुई।

क्यों हुई पुलिस से झड़प?
यह घटनाक्रम संदेशखाली से लगभग 40 किमी दूर बशीरहाट में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के प्रयासों के बाद पुलिसकर्मियों और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के एक दिन बाद आया है। संदेशखाली बशीरहाट पुलिस जिले के अंतर्गत आता है। झड़प तब हुई जब भाजपा ने घोषणा की कि उसके नेता संदेशखाली की स्थिति के विरोध में बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव करेंगे।

सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी ने एसपी कार्यालय तक मार्च करते हुए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस के साथ झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। मंगलवार को मजूमदार के हवाले से कहा कि बंगाल में यह अराजक स्थिति है। राज्य सरकार सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

ममता बोलीं- हिंसा में शामिल लोगों की होगी गिरफ्तारी
सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि कोई भी संदेशखाली जा सकता है। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमने पहले ही राज्य महिला आयोग की टीम संदेशखाली भेज दी है और कई गिरफ्तारियां की गई हैं। जो भी लोग इस हिंसा में शामिल हैं, उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

शेख जनवरी से थे फरार?
महिला प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि शाजहान शेख और उसके सहयोगियों ने बलपूर्वक उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और क्षेत्र की महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है। शेख जनवरी से ही फरार है, जब राशन घोटाले के सिलसिले में उसके घर पर तलाशी लेने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+