UP: गोंडा को मिली ₹516 करोड़ की सौगात, CM योगी ने दंगाइयों को फिर दी खुली चेतावनी

CM Yogi Adityanath Gonda Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा जिले को एक बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी ने ₹516 करोड़ की लागत वाली 262 जनहितकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले गोंडा का विकास जातिवाद, भाई-भतीजावाद, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति की भेंट चढ़ चुका था, जिसके कारण इस पावन और संसाधन संपन्न क्षेत्र को भारी पिछड़ापन झेलना पड़ा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए अपराधियों और उपद्रवियों को सीधी चेतावनी दी।

cm-yogi-adityanath

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से कानून का राज स्थापित है। अगर आज किसी ने भी जनता के उत्साह या किसी उत्सव के रंग में भंग डालने का दुस्साहस किया, तो उसका न केवल वर्तमान जाएगा, बल्कि उसका भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 से पहले दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के समय दंगे और उपद्रव होना आम बात थी, लेकिन आज बेटियां और व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

UP News: कृषि विकास दर में यूपी की ऐतिहासिक छलांग, CM योगी ने गोरखपुर को दी ₹208 करोड़ की सौगात
UP News: कृषि विकास दर में यूपी की ऐतिहासिक छलांग, CM योगी ने गोरखपुर को दी ₹208 करोड़ की सौगात

अयोध्या में अब 'रामद्रोहियों' का प्रवेश बंद
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीराम का नाम लेने पर भी प्रतिबंध जैसी स्थिति थी और श्रद्धालुओं पर डंडे बरसाए जाते थे। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है और पूरी अयोध्या चमक रही है। अब वहां ऐसी व्यवस्था कर दी गई है कि रामभक्तों के अलावा कोई भी 'रामद्रोही' कदम भी नहीं रख सकता।

महाराज सुहेलदेव के शौर्य से मिलती है प्रेरणा
अपने संबोधन में सीएम योगी ने राष्ट्रनायक महाराज सुहेलदेव का स्मरण करते हुए कहा कि आक्रांताओं को दहलाने वाला शौर्य कैसा होना चाहिए, महाराज सुहेलदेव उसके सबसे बड़े प्रतीक हैं। विदेशी आक्रांताओं को कैसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है, इसकी प्रेरणा उन्होंने हमें एक हजार साल पहले दी थी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में त्याग और बलिदान की बात हो तो गोंडा हमेशा उसका अग्रदूत रहा है।

UP: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद एक्शन में योगी! यूपी के सभी होटलों और मॉल के लिए अचानक लिया बड़ा फैसला!
UP: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद एक्शन में योगी! यूपी के सभी होटलों और मॉल के लिए अचानक लिया बड़ा फैसला!

'अच्छा विकल्प चुनोगे, तो अच्छे परिणाम आएंगे'
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप सही सरकार चुनते हैं, तो उसके परिणाम भी बेहतरीन आते हैं। आज गोंडा के पास अपना खुद का इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर कॉलेज है। कंपोजिट विद्यालय और आधुनिक अस्पताल बन रहे हैं। युवाओं के लिए नौकरी और निवेश के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। यह सब सिर्फ इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि जनता ने कमल का बटन दबाकर एक मजबूत सरकार चुनी है।

बिना किसी भेदभाव के मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने साफ तौर पर कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों में किसी भी स्तर पर भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। हर पात्र व्यक्ति, चाहे वह किसी भी जाति, मत या संप्रदाय का हो, उसे योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र और प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे और सभी जनपद वासियों को बधाई दी।

UP में इबोला वायरस की दस्तक? विदेश से लौटे 95 लोगों की लिस्ट तैयार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
UP में इबोला वायरस की दस्तक? विदेश से लौटे 95 लोगों की लिस्ट तैयार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+