भारतीय टीम में एंट्री पाने वाले Vaibhav Sooryavanshi पर लगेगा कितना टैक्स? क्या खुद भरेंगे ITR!

Vaibhav Sooryavanshi Income Tax Rules for Minors: आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और रिकॉर्ड तोड़ छक्कों से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय एक नए कारण से चर्चा में हैं। वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी-20 टीम में शामिल कर लिया गया है। आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, पुरस्कारों और विज्ञापनों (ब्रांड एंडोर्समेंट) के जरिए वैभव ने महज 15 साल की उम्र में लगभग 7 करोड़ की अनुमानित नेटवर्थ तैयार कर ली है।

नाबालिगों को भी टैक्स देना पड़ता है? (Vaibhav Sooryavanshi Income Tax Rules for Minors)

अब चूंकि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का समय आ गया है, ऐसे में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में 18 साल से कम उम्र के नाबालिगों को भी टैक्स देना पड़ता है? और यदि हां, तो वैभव सूर्यवंशी पर टैक्स के क्या नियम लागू होंगे? भारतीय आयकर कानून में नाबालिगों की कमाई को लेकर बेहद स्पष्ट और कड़े प्रावधान हैं।

Vaibhav Suryavanshi 1

क्या कहता है कानून?

भारतीय आयकर अधिनियम (Income Tax Act) की धारा 64(1A) के तहत सामान्य तौर पर किसी नाबालिग की कमाई को उसकी खुद की स्वतंत्र आय नहीं माना जाता है। यदि किसी बच्चे को बैंक खाते के ब्याज, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या माता-पिता द्वारा उसके नाम पर किए गए निवेश से 'पैसिव इनकम' (बिना मेहनत की कमाई) होती है, तो यह राशि उस माता या पिता की सालाना आय में जोड़ दी जाती है जिसकी कमाई अधिक हो।

नाबालिगों को लेकर क्या है नियम

इसके बाद माता-पिता को अपने टैक्स स्लैब के अनुसार इस पर टैक्स देना होता है। इस नियम के तहत धारा 10(32) के तहत माता-पिता को प्रति बच्चा 1,500 की सालाना छूट भी मिलती है। आयकर कानून में एक बेहद महत्वपूर्ण अपवाद भी शामिल है। इसके मुताबिक, यदि कोई नाबालिग अपनी खुद की प्रतिभा, खेल कौशल, विशेष ज्ञान, अनुभव या शारीरिक कड़ी मेहनत के जरिए पैसे कमाता है तो उसकी कमाई को माता-पिता की आय में नहीं जोड़ा जा सकता।

कितना लगेगा टैक्स और कौन भरेगा रिटर्न?

चूंकि वैभव सूर्यवंशी की पूरी कमाई उनके शानदार क्रिकेट, आईपीएल मैचों और ब्रांड डील्स से हो रही है, इसलिए उन पर यह अपवाद लागू होता है। उनकी पूरी कमाई पर सीधे उनके ही नाम से टैक्स लगाया जाएगा और उन्हें एक सामान्य वयस्क नागरिक की तरह ही टैक्स चुकाना होगा। खेल या व्यावसायिक गतिविधियों से होने वाली इस तरह की कमाई को आमतौर पर 'बिजनेस या प्रोफेशन के मुनाफे और लाभ' (PGBP) के रूप में बताया जाता है। वैभव की आय 1 करोड़ से अधिक के दायरे में आती है, इसलिए उन पर 30 प्रतिशत की उच्चतम टैक्स दर लागू होगी, साथ ही नियमानुसार सरचार्ज और सेस भी देना होगा। इसके लिए ITR-3 या ITR-4 फॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है।

कौन करेगा हस्ताक्षर?

कानूनन 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने या स्वतंत्र रूप से टैक्स रिटर्न फाइल करने की अनुमति नहीं होती है। ऐसी स्थिति में वैभव के माता-पिता या उनके कानूनी अभिभावक एक 'प्रतिनिधि करदाता' के रूप में उनकी ओर से यह रिटर्न दाखिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+