सूर्यकुमार यादव से हार्दिक पांड्या तक, 5 वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ियों को BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता

Indian T20 Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही महीनों बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान किया तो कई ऐसे नाम गायब थे, जिन्होंने कुछ समय पहले ही भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। सबसे चौंकाने वाला फैसला सूर्यकुमार यादव को लेकर रहा। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि पूरी टीम से बाहर कर दिया गया।

श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई है। वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। चयनकर्ताओं के इस फैसले ने साफ संकेत दिया है कि टीम इंडिया अब अगले टी20 चक्र को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार कर रही है।

Indian t20 team

5 खिलाड़ी जो वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम से बाहर हुए

टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम और मौजूदा इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 स्क्वाड की तुलना करें तो पांच खिलाड़ियों को बाहर किया गया है।

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • हार्दिक पांड्या
  • जसप्रीत बुमराह
  • रिंकू सिंह
  • कुलदीप यादव

पत्ता कटने की क्या रही होगी वजह?

जसप्रीत बुमराह को शायद वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, हार्दिक पांड्या फिटनेस समस्या की वजह से टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव का हाल ही में आईपीएल के दौरान प्रदर्शनप्रभावशाली नहीं रहा था। शायद इसी वजह से इनका पत्ता काटकर बेहतर खेलने वाले प्लेयर्स को लाया गया।

सबसे बड़ा झटका सूर्यकुमार यादव को

सूर्यकुमार यादव का नाम इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। वह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान थे। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें किसी भी स्क्वाड में जगह नहीं दी। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाकर बीसीसीआई ने नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा फैसला लिया है।

दिलचस्प बात यह है कि सूर्यकुमार यादव का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 162.94 और औसत 36.35 का रहा है। चार शतक और 25 अर्धशतक लगाने वाले सूर्या लंबे समय तक भारत के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं। सोशल मीडिया और क्रिकेट समुदाय में भी उनके बाहर होने पर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

नई पीढ़ी पर दांव

चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभव से ज्यादा भविष्य को प्राथमिकता दी है। वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को मौका देकर यह संदेश दिया गया है कि भारतीय क्रिकेट अब अगले विश्व कप की तैयारी शुरू कर चुका है। वैभव सूर्यवंशी का चयन तो खास तौर पर चर्चा में है, क्योंकि वह महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम के दरवाजे तक पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+