West Bengal Chunav Results 2021:बंगाल में करीब 35 सीटों पर 1,000 से भी कम वोटों से हो गया 'खेला'
कोलकाता, 2 मई: पश्चिम बंगाल में अब इस बात में शक की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी एकबार फिर से धमाकेदार जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। राज्य में सत्ताधारी दल का प्रदर्शन अबतक का सबसे बेहतर रहा है। हालांकि, विपक्षी बीजेपी ने भी पूरा जोर लगाया है और 2016 के चुनाव के मुकाबले उसने अपनी स्थिति 25 गुना से भी ज्यादा बेहतर की है, लेकिन फिर भी सत्ता की चाबी उससे बहुत ही दूर छिटक चुकी है। हालांकि, इसबार के परिणाम में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही है कि ममता ने पूरे राज्य में पार्टी को तो शानदार जीत दिलाई है,लेकिन खुद नंदीग्राम में अपनी सीट बचाना उनके लिए मुश्किल लग रहा है।

अगर चुनाव आयोग के आंकड़ों पर एक सरसरी निगाह डालें तो पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में करीब 60 सीटों पर जीत और हार का अंतर 2,000 से भी कम वोटों का रहा है। यानी सही में वहां बीजेपी और टीएमसे के बहुत ही कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मसलन, टीएमसी करीब 36 ऐसी सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिनमें से 11 सीटों पर उसके उम्मीदवार 500 से भी कम वोटों से आगे हैं। बाकी 10 सीटों पर उसके प्रत्याशी 500 से 1,000 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
इसी तरह बीजेपी 9 ऐसी सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें उसके उम्मीदार 2,000 से भी कम वोटों से आगे है। इसमें 3 सीटों पर बढ़त का अंतर तो 500 से भी कम है। जैसे 24 परगना जिले की भाटपाड़ा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पवन कुमार सिंह सिर्फ 90 वोटों से बढ़त बनाए हुए थे। लगभग यही स्थिति पश्चिम बर्दवान की कुल्टी सीट पर भी है। यहां भाजपा के अजय कुमार पोद्दार पहले टीएमसी के उज्जल चटर्जी से 1,247 वोटों से पीछे थे, लेकिन बाद में करीब 400 वोटों से आगे हो गए।
वहीं बांकुरा सीट पर तृणमूल की सायंतिका बनर्जी भाजपा प्रत्याशी से शुरू में पिछड़ने के बाद सिर्फ 45 वोटों से आगे हो गई थीं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications