Sagardighi Bypoll Result: सागरदीघी सीट पर कांग्रेस का कब्जा, TMC को झटका
Sagardighi Assembly bypoll Result: पश्चिम बंगाल की सागरदीघी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने भारी बढ़त बनाई हुई है, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Sagardighi Assembly bypoll Result: पश्चिम बंगाल की एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। मुर्शिदाबाद जिले के सागरदीघी विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव कांग्रेस के खाते में गई है, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
कांग्रेस प्रत्याशी बायरन बिस्वास जीते
27 फरवरी को सागरदीघी में करीब 74 फीसदी मतदान किया गया था, जो कि जो ग्रामीण सीट पर 2021 के विधानसभा चुनाव के मतदान को पार कर गया। सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बायरन बिस्वास शुरुआत से आगे चल रहे थे और बढ़त बनाते हुए जीत गए, जबकि टीएमसी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस प्रत्याशी को 87667 वोट मिले हैं, जबकि टीएमसी उम्मीदवार को 64681 मिले हैं।
उम्मीद से ज्यादा वोट मिले: विजेता
उपचुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास ने कहा, "ये सागरदिघी के जनता की जीत है। जितनी उम्मीद थी उससे ज्यादा वोट मिले इसके लिए सागरदिघी के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
तृणमूल को लगा झटका
शुरुआती रूझानों में सत्तारूढ़ दल टीएमसी, सीपीआई (एम) द्वारा समर्थित कांग्रेस और बीजेपी के बीच काफी हद तक त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दिया था। उपचुनाव टीएमसी विधायक सुब्रत साहा की मृत्यु के बाद हुआ, जो कि साल 2011 से सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सीट जीत रहे थे। तृणमूल के तीन बार के विधायक एवं राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया।
कांग्रेस को माकपा का समर्थन
टीएमसी ने पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दूर के चचेरे भाई देवाशीष बनर्जी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने दिलीप साहा और कांग्रेस के स्थानीय बीड़ी व्यापारी बायरन बिस्वास को अपना प्रत्याशी बनाया उतारा है, जिन्हें माकपा का समर्थन मिला है।












Click it and Unblock the Notifications