RG Kar Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज अनिमितता मामले में चार्जशीट दाखिल, संदीप घोष समेत 5 आरोपियों के नाम शामिल

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में आरोप पत्र दायर किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सीबीआई ने 29 नवंबर को विशेष न्यायाधीश, सीबीआई कोर्ट, अलीपुर में निम्नलिखित के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ओर दायर चार्चशीट में जिन पांच लोगों का नाम शामिल किया है, उनमें पूर्व प्रधानाचार्य डॉ संदीप घोष, तत्कालीन हाउस स्टाफ डॉ आशीष कुमार पांडेय, मां तारा ट्रेडर्स के मालिक बिप्लब सिंघा, हाजरा मेडिकल के मालिक सुमन हाजरा और एशान कैफे के अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी और प्रमुख व्यक्ति अफसर अली खान का नाम शामिल है।

CBI Chargesheet RG Kar Medical

बता दें कि इससे पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अनियमितता मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आशीष पांडे को गिरफ्तार किया था। आशीष पर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की मदद करने का आरोप है। आशीष तृणमूल कांग्रेस के युवा विंग का नेता हैं। बता दें कि 19 सितंबर को सीबीआई ने आशीष पांडे से पूछताछ की थी। पांडे पर जूनियर डॉक्टरों ने भी आरोप लगाए थे।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप मर्डर केस के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस घोष और मंडल पर मुख्य आरोप सबूतों के साथ छेड़छाड़ और जांच को गुमराह करने का है। सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में भी घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व एसएचओ अभिजीत मंडल की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+