सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव, IT रेड की धमकी देने का आरोप
कोलकाता, 17 मार्च। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया या है। सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव तृणमूल कांग्रेस के विधायक बिस्वजीत दास, कृष्ण कल्याणी और दो अन्य विधायकों ने पेश किया था। इन विधायकों ने आरोप लगाया है कि सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें धमकी दी है कि वह आयकर विभाग की टीम को उनके घर भेज देंगे। वहीं विधानसभा स्पीकर ने इस विशेषाधिकार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी, तन्मय घोष, सौमेन रॉय और बिस्वजीत दास ने उस वक्त जमकर हंगामा किया जब सुवेंदु अधिकारी गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान सदन में बोल रहे थे। इन लोगों ने सुवेंदु अधिकारी पर सदन में झूठ बोलने और अफवाङ फैलाने का आरोप लगाया। गौर करने वाली बात है कि भाजपा के चारो विधायकों ने सदन की सदस्यता छोड़े बिना ही टीएमसी में शामिल हो गए हैं। इन सभी विधायकों को दल बदल कानून के तहत अयोग्य भी घोषित नहीं किया गया है।
सदन में जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोलना शुरू किया तो सुवेंदु अधिकारी और भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री के भाषण के बाद चारों विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को लिखित शिकायत देकर कहा कि उन्हें सुरक्षा दी जाए क्योंकि सुवेंदु अधिकारी ने उनके खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी की धमकी दी है। उ्होंने कहा कि इस बात से यह साबित हो गया है कि आयकर विभाग को कौन चलाता है। वहीं सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। जानबूझकर सत्ता पक्ष ने मेरे भाषण के दौरान दल बदलू नेताओं का इस्तेमाल किया और सदन में हंगामा किया।












Click it and Unblock the Notifications